T20 World Cup 2026 के फाइनल के लिए ICC की खास तैयारी, मैच से पहले ये 3 सितारे बिखेरेंगे जलवा

T20 World Cup 2026 Closing Ceremony: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले से पहले अहमदाबाद में शानदार क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें मशहूर पॉप स्टार रिकी मार्टिन समेत 3 सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे.

T20 World Cup 2026 Closing Ceremony

T20 World Cup 2026 Closing Ceremony

T20 World Cup 2026 Closing Ceremony: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी. वहीं, इस खिताबी मुकाबले से पहले शानदार क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसके लिए ICC ने खास तैयारी की है. टी20 वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरेमनी में 3 सितारे अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप 2026 क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे ये 3 सितारे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी. इस भव्य कार्यक्रम में ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके प्यूर्टो रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन, बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर सुखबीर और प्रसिद्ध गुजराती लोक गायिका फाल्गुनी पाठक अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीतेंगे. अपने जबरदस्त स्टेज प्रेजेंस और लैटिन पॉप हिट्स के लिए मशहूर मार्टिन अहमदाबाद में एक लाख से ज्यादा फैंस के सामने लाइव परफॉर्मेंस से माहौल को और भी यादगार बना देंगे.

विज्ञापन

वहीं, इस सेरेमनी में भारतीय तड़का लगाने के लिए डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक भी स्टेज पर नजर आएंगी. उन्हें बड़े-बड़े स्टेज पर परफॉर्म करने का काफी अनुभव है और उनके गाने शुरू होते ही पूरा स्टेडियम झूमने लगेगा. वहीं सुखबीर भी अपने लोकप्रिय पंजाबी गानों से दर्शकों में जोश से भर देंगे. आईसीसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है.

कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्लोजिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा. दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे ही खोल दिए जाएंगे. यह समारोह करीब 6:15 बजे तक चलेगा, क्योंकि फाइनल मैच के लिए टॉस 6:30 बजे होना है. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: खिताबी मुकाबले से पहले इन 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई भारत की टेंशन, टूट सकता है सपना

इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है. वहीं, अगर टीम इंडिया इस फाइनल में जीत दर्ज करती है, तो 2007 और 2024 के बाद तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वह इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन जाएगी. इसके साथ ही बतौर मेजबान देश पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम भी बन जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ