Abhishek Sharma and Axar Patel Visited Marundeeswarar Temple: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 26 फरवरी को सुपर-8 का मुकाबला होना है. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मैच है, ऐसे में टीम इंडिया भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इस अहम मुकाबले से पहले 'मेन इन ब्लू' के 2 स्टार प्लेयर्स भगवान की शरण में नजर आए.
अभिषेक-अक्षर ने लिया भगवान का आशीर्वाद
टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा और वाइस कैप्टन अक्षर पटेल ने 26 फरवरी की भोर में चेन्नई के पास थिरुवनमियुर के प्रसिद्ध मरुंदीश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. इन दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
टीम इंडिया का मंदिर दर्शन
टीम इंडिया के प्लेयर्स और कोच अक्सर इंटरनेशनल मैच से पहले मंदिर के दर्शन करते रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सीरीज के दौरान जब इंदौर में मैच होने वाला था, तब विराट कोहली और कुलदीप यादव ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में माथा टेका था. इसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन किए थे. खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी धार्मिक हैं, उन्होंने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ कई बार तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया है.
यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: भारत के खिलाफ मैच से पहले 100% फिट हुआ जिम्बाब्वे का ये स्टार प्लेयर, टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में लगी थी चोट
भारत के लिए मैच जीतना जरूरी
चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक मैदान में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का मस्ट विन मैट है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के कारण 'मेन इन ब्लू' को तगड़ा झटका लगा है. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात की भी दुआ करेंगे कि गुरुवार को वेस्टइंडीज की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से हार जाए, ताकि भारत के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान हो सके.
Abhishek Sharma and Axar Patel Visited Marundeeswarar Temple: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 26 फरवरी को सुपर-8 का मुकाबला होना है. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मैच है, ऐसे में टीम इंडिया भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इस अहम मुकाबले से पहले ‘मेन इन ब्लू’ के 2 स्टार प्लेयर्स भगवान की शरण में नजर आए.
अभिषेक-अक्षर ने लिया भगवान का आशीर्वाद
टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा और वाइस कैप्टन अक्षर पटेल ने 26 फरवरी की भोर में चेन्नई के पास थिरुवनमियुर के प्रसिद्ध मरुंदीश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. इन दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
टीम इंडिया का मंदिर दर्शन
टीम इंडिया के प्लेयर्स और कोच अक्सर इंटरनेशनल मैच से पहले मंदिर के दर्शन करते रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सीरीज के दौरान जब इंदौर में मैच होने वाला था, तब विराट कोहली और कुलदीप यादव ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में माथा टेका था. इसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन किए थे. खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी धार्मिक हैं, उन्होंने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ कई बार तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया है.
यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: भारत के खिलाफ मैच से पहले 100% फिट हुआ जिम्बाब्वे का ये स्टार प्लेयर, टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में लगी थी चोट
भारत के लिए मैच जीतना जरूरी
चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक मैदान में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का मस्ट विन मैट है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के कारण ‘मेन इन ब्लू’ को तगड़ा झटका लगा है. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात की भी दुआ करेंगे कि गुरुवार को वेस्टइंडीज की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से हार जाए, ताकि भारत के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान हो सके.