Hardik Pandya: IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड की अफवाहें तेज हो गई हैं. पिछले सीजन के समापन के बाद यह साफ हो गया था कि हार्दिक अब मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सभी के मन में सवाल था कि हार्दिक पांड्या ट्रेड होंगे या फिर उन्हें ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए रिटेन किया जाएगा. अब हार्दिक पांड्या के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए कई टीमें तैयार नजर आ रही हैं और जल्द ही मुंबई इंडियंस अंतिम फैसला ले सकती है.
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया अपडेट
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ने के लिए तीन फ्रेंचाइजी रुचि दिखा रही हैं. तीनों टीमों की मुंबई इंडियंस के साथ इस ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है. अंतिम फैसला मुंबई इंडियंस का होगा कि उन्हें किस टीम के साथ पांड्या का ट्रेड करना है. मुंबई इंडियंस को बदले में जो टीम बेहतर खिलाड़ी और डील ऑफर करेगी, उसी के साथ MI जाएगी. यह भी पूरी तरह संभव है कि MI को कोई भी ट्रेड डील पसंद नहीं आए और वह हार्दिक को अपने साथ एक और सीजन के लिए बनाए रखे.
कब होगा हार्दिक पांड्या के फ्यूचर का फैसला?
हार्दिक पांड्या ट्रेड को लेकर किसी भी टीम से सीधे बात नहीं कर सकते हैं. मुंबई इंडियंस की सहमति से ही ट्रेड होगा. बताया जा रहा है कि दिसंबर 2026 में ऑक्शन होना है. इससे एक महीने पहले नवंबर के मध्य तक सभी टीमों को रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. ऐसे में मुंबई इंडियंस को इससे पहले ही हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर फैसला लेना होगा. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस नवंबर की शुरुआत में हार्दिक के फ्यूचर को लेकर ऐलान कर सकती है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर
हार्दिक पांड्या के बाद कौन होगा MI का कप्तान?
हार्दिक पांड्या पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अगर पांड्या का ट्रेड सफल हो जाता है, तो मुंबई इंडियंस को उनकी जगह नए कप्तान की जरूरत होगी.
रोहित शर्मा का नाम दोबारा कप्तान बनने की रेस में सामने आया था. हालांकि, MI के एक सोर्स ने इस बात से इनकार कर दिया. मुंबई इंडियंस के पास T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी कप्तान बनने के दावेदार हैं, वहीं भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा को भी फ्यूचर कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के पास पांड्या के टीम छोड़ने की स्थिति में भी नया कप्तान नियुक्त करने के लिए अलग-अलग विकल्प हैं.
ये भी पढ़ें:- शाहरुख खान और ग्लेन फिलिप्स को रिलीज कर सकती है गुजरात टाइटंस, IPL 2027 ऑक्शन से पहले आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार
9 mins agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
18 mins agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
44 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 hr agoटीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर
3 hrs agoशाहरुख-फिलिप्स को रिलीज कर सकती है GT, IPL ऑक्शन से पहले आया अपडेट
3 hrs ago'वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते...', कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवैभव का तूफान रोकने के लिए NZ ने बनाया प्लान, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी
5 hrs agoपहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? NZ में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines