Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड की धरती पर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है। तीन मैचों में 14 साल का यह बल्लेबाज 179 रन ठोक चुका है। तीसरे यूथ वनडे मुकाबले में वैभव ने बल्ले से खूब तबाही मचाई। 31 गेंदों की अपनी पारी में वैभव ने 86 रन ठोक डाले। बिहार के लाल ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान चौके से ज्यादा छक्के जमाए। वैभव ने फिफ्टी सिर्फ 20 गेंदों में पूरी की, तो उनके बल्ले से कुल 9 सिक्स निकले। इस तूफानी इनिंग के साथ ही वैभव ने युवराज सिंह और सुरेश रैना का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला। हालांकि, बचे हुए दो मैचों में वैभव की निगाहें 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करने पर होगी।
वैभव के तोड़ा युवराज-रैना का रिकॉर्ड
तीसरे यूथ वनडे मैच में इंग्लिश गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए। वैभव ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों में ठोका। 31 गेंदों की अपनी इनिंग में 14 वर्षीय बल्लेबाज ने चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। वैभव ने 277 के स्ट्राइक रेटे से धमाल मचाते हुए युवराज सिंह और सुरेश रैना का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला। वैभव भारत की ओर से अंडर 19 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। युवराज ने साल 2000 में 232 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 25 गेंदों में 58 रन ठोके थे। वहीं, रैना ने साल 2004 में 236 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 38 गेंदों पर 90 रन जड़े थे।
12 साल पुराने रिकॉर्ड पर निगाहें
वैभव सूर्यवंशी की निगाहें अब बचे हुए दो टेस्ट मैचों में 12 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर करने पर होंगी। हालांकि, इसके लिए वैभव को शतकीय पारी खेलनी होगी। दरअसल, भारत की ओर से अंडर 19 में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अभी सरफराज खान के नाम दर्ज है। सरफराज ने 2013 में सिर्फ 15 साल 338 दिन की उम्र में शतक जमाया था। अब वैभव अगर सेंचुरी लगाने में सफल रहते हैं, तो वह सरफराज को पीछे छोड़कर सबसे युवा बैटर बन जाएंगे।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
34 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
36 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
7 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines