Virat Kohli: 12 मई को विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया। वह अब भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में भाग नहीं लेंगे। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया। विराट ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संन्यास का संदेशा पूरी दुनिया को दिया था। अब संन्यास के बाद विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से खास बातचीत की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट कोहली-प्रेमानंद महाराज की बातचीत वायरल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से बातचीत की। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। दोनों वहां करीब तीन घंटे तक रुके। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने कोहली से पूछा, “क्या तुम खुश हो?” कोहली ने मुस्कराते हुए “हां” में जवाब दिया। इसके बाद महाराज जी ने विराट और अनुष्का से काफी देर तक बातचीत की। कोहली पूरे समय ध्यान लगाकर महाराज जी की बातें सुनते रहे। महाराज से मुलाकात के बाद विराट और अनुष्का के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें वहां आकर आत्मिक शांति मिली हो।
पिछले कुछ सालों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद महाराज से मिलते हुए देखा गया है। इस साल जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनका बच्चा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
विराट कोहली ने हाल ही में अपने 14 साल के शानदार टेस्ट करियर को अलविदा कहा। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं।
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
4 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
5 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
6 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
6 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
7 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
9 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines