CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. पैरा एथलीट्स ने मेडल जीतकर एक बार फिर देश का नाम ऊंचा किया है. मेंस 100 मीटर T47 रेस के फाइनल में भारत ने एक साथ दो पदकों पर कब्जा जमाया. दिलीप गावित ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं इस रेस में मोहम्मद बासिल ने अपनी रफ्तार के दम पर सिल्वर मेडल जीता. दिलीप की इस जीत के साथ भारत ने CWG में तीसरे गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
मेंस 100 मीटर T47 रेस में भारत का दबदबा
दिलीप गावित मेंस 100 मीटर T47 रेस में शुरुआत में थोड़ा संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने अंतिम समय में धमाकेदार वापसी की और रफ्तार बढ़ाते हुए 10.71 सेकेंड में गोल्ड मेडल जीता. इसके अलावा मोहम्मद बासिल ने भी अपनी रफ्तार के दम पर तहलका मचाया और 10.83 सेकेंड में मेंस 100 मीटर T47 रेस पूरी करते हुए सिल्वर पदक पर कब्जा किया. 23 साल के दिलीप गावित ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वो कॉमनवेल्थ गेम्स एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले पुरुष पैरा एथलीट बने. यह दूसरा मौका है, जब भारत के पैरा एथलीट्स ने पोडियम पर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया.
ये भी पढ़ें:- CWG 2026: इस दिन इतिहास रचने उतरेंगे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, नोट कर लें टाइम और तारीख
मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम
मेंस 100 मीटर T47 रेस के अलावा लॉन्ग जंप में भी भारत का दबदबा रहा. मुरली श्रीशंकर ने मेंस लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने 8.09 मीटर की अपनी बेस्ट छलांग लगाई और रजत पदक अपने नाम किया. मुरली गोल्ड से मात्र 0.06 मीटर चूक गए. जमैका के एथलीट टेजे गेल ने 8.15 मीटर लंबी छलांग लगाकर गोल्ड जीता. बता दें कि भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक कुल 15 मेडल पर कब्जा किया है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. छठे दिन भारत ने 3 मेडल जीते. उम्मीद है कि सातवें दिन भारत की यह मेडल टैली 20 या उससे अधिक पर पहुंच जाएगी.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं गुलवीर सिंह? सेना में भर्ती के लिए शुरू किया था दौड़ना, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000m रेस में रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
3 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
4 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
6 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
7 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
7 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines