CWG 2026: इस दिन इतिहास रचने उतरेंगे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, नोट कर लें टाइम और तारीख

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सभी की नजरें नीरज चोपड़ा के ऊपर टिकी हैं. फैंस उनसे गोल्ड की उम्मीद लगाकर बैठे हैं. लंबे समय बाद वो वापसी भी कर रहे हैं. खैर आपको हम बताते हैं कि उनका मैच कब और किस दिन होने वाला है.

CWG 2026
1 / 6

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अभी तक अपने प्रदर्शन से खुश किया है. 10 से ऊपर मेडल आ चुके हैं. इसकी शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल के साथ झंडू कुमार ने की थी. मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. अब सभी की नजरें गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के ऊपर टिकी हैं. उनसे भी गोल्ड की उम्मीद की जा रही है. नीरज खुद इस बार इतिहास दोहराना चाहते होंगे. भारतीय दर्शक फेवरेट स्टार नीरज चोपड़ा को देखने को बेताब होंगे. आइए आपको बताते हैं कि उनका मैच कब और किस दिन होने वाला है. (Photo: X)

विज्ञापन

8 साल बाद हो रही है वापसी

8 साल बाद हो रही है वापसी2 / 6

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाला है. नीरज चोपड़ा 8 साल बाद वापसी कर रहे हैं. 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में इंजरी के कारण वो हिस्सा नहीं ले पाए थे. उन्होंने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन थ्रो का गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था. (Photo: X)

विज्ञापन

कब होगा नीरज चोपड़ा का मैच?

कब होगा नीरज चोपड़ा का मैच?3 / 6

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स इवेंट की शुरुआत 27 जुलाई से हो गई है. ये 2 अगस्त तक चलेंगे. भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन राउंड में 30 जुलाई को एक्शन में दिखेंगे. नीरज के अलावा यशवीर सिंह और रोहित यादव भी मेंस जेवलिन थ्रो में मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे. (Photo: X)

नोट कर लें टाइम

नोट कर लें टाइम4 / 6

30 जुलाई को जेवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन राउंड की शुरुआत दिन में दोपहर 2.55 बजे से होगी. नीरज चोपड़ा भी इसी समय एक्शन में नज़र आएंगे. पाकिस्तान के अरशद नदीम भी मेडल के प्रबल दावेदार हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के मैचों पर दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजरें रहेंगी. (Photo: X)

विज्ञापन

कब होगा फाइनल?

कब होगा फाइनल?5 / 6

अगर नीरज चोपड़ा और अन्य भारतीय खिलाड़ी क्वालिफिकेशन पार कर लेते हैं, तो फाइनल 31 जुलाई की रात 12:45 बजे (1 अगस्त) खेला जाएगा. इसका मतलब है कि नीरज का फाइनल मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है. (Photo: X)

नीरज चोपड़ा हैं प्रबल दावेदार

नीरज चोपड़ा हैं प्रबल दावेदार6 / 6

नीरज चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट गेम्स में फाइनल में 86.47 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था. फैंस इस बार भी उनसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं. आपको बता दें, जेवलिन थ्रो में नीरज का पर्सनल बेस्ट 90.23 मीटर रहा है. पिछले साल दोहा डायमंड लीग में उन्होंने पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार कर बड़ा कारनामा किया था. (Photo: X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन