Charlotte Flair Debuted Today Years Ago: WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है और कई सारे सुपरस्टार्स यहां काम करना चाहते हैं। कुछ अपनी अलग ही पहचान बना लेते हैं और उन्हें भूल पाना मुश्किल होता है। उनमें से शार्लेट फ्लेयर हैं, जिन्होंने 12 साल पहले आज ही अपने ऐतिहासिक करियर की शुरुआत की थी। वो मौजूदा समय में विमेंस रेसलिंग इतिहास की सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं।
शार्लेट फ्लेयर ने 12 साल पहले किया था WWE करियर शुरू
शार्लेट फ्लेयर ने मई 2012 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और इसके बाद उन्होंने परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग की। 17 जुलाई 2013 को आखिर उनका WWE टीवी पर डेब्यू हुआ। उन्होंने NXT के एक एपिसोड में अपना पहला मैच लड़ा था, जहां उन्होंने बेली को पराजित किया था। इसके बाद शार्लेट ने अपना कद बढ़ाया और NXT विमेंस टाइटल जीता। उसी समय से फैंस को अंदाजा था कि शार्लेट विमेंस डिवीजन में बड़ा नाम बनेंगी।
शार्लेट फ्लेयर ने WWE में 17 बार चैंपियनशिप जीती है
शार्लेट फ्लेयर ने WWE में अपने 12 साल लंबे करियर में काफी सारी चैंपियनशिप जीती है। नीचे पूरी लिस्ट दी गई है:
- WWE या Raw विमेंस चैंपियनशिप – 6 बार
- SmackDown विमेंस चैंपियनशिप – 7 बार
- WWE डीवाज़ चैंपियनशिप – 1 बार
- NXT विमेंस चैंपियनशिप – 2 बार
- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप – 1 बार
शार्लेट फ्लेयर बनी थीं पहले WrestleMania मेन इवेंट का हिस्सा
शार्लेट फ्लेयर WWE इतिहास रचने वाली सुपरस्टार्स में से एक थीं। वो कंपनी के सालों लंबे इतिहास में पहली बार WrestleMania को मेन इवेंट करने वाली स्टार थीं। उन्होंने WrestleMania 35 में बैकी लिंच और रोंडा राउजी का सामना ट्रिपल थ्रेट मैच में किया था। फ्लेयर इस मुकाबले में बतौर SmackDown विमेंस चैंपियन गई थीं लेकिन उन्हें हार मिली। हालांकि, इतिहास का हिस्सा बनना ही अपने आप में एक बड़ी बात थी।
शार्लेट फ्लेयर दो Royal Rumble मैच जीतने वाली एकमात्र विमेंस स्टार हैं
2018 में पहली बार विमेंस Royal Rumble मैच का आयोजन हुआ था। इसके बाद से कई सुपरस्टार्स ने यह बड़ा मुकाबला जीतकर WrestleMania के लिए अपना टिकट कटाया है। उन्होंने 2020 और 2025 का विमेंस रंबल मुकाबला जीता था।
ये भी पढ़ें:- WWE में धमाकेदार वापसी करने वाले Roman Reigns को नया निकनेम OTC1 किसने दिया?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
9 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
35 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines