Champions Trophy 2025: भारत और बांग्लादेश की टीम अपने-अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत कर चुकी है। दोनों के बीच पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग को छोड़कर गेंदबाजी और बल्लेबाजी काफी शानदार रही। फील्डिंग में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने कैच छोड़े, जिसके चलते बांग्लादेश की टीम 200 से ज्यादा रन बना सकी। हालांकि, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का कमाल देखने के मिला।
शमी ने चटकाए 5 विकेट
इस मैच में भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला था। इस टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में मोहम्मद शमी पर पूरा दारोमदार होने वाला है और पहले ही मैच में शमी ने खुद को साबित कर दिया। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम महज 228 रन ही बना पाई थी। वहीं, 5 विकेट लेने के बाद भी मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला था।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं भारत, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच
टीम इंडिया ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया था। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 101 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान गिल ने 9 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए थे। उनकी इस शानदार पारी के चलते गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 228 रन ही बना पाई थी। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तौहीद हृदयोय ने भी शतक लगाते हुए 100 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद लक्ष्य को टीम इंडिया ने 46.3 ओवर में हासिल कर लिया था। गिल के अलावा टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल 41-41 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: शुभमन गिल ने एक झटके में तोड़ा सचिन-कोहली का रिकॉर्ड, वनडे का नया ‘शहंशाह’ बना युवा खिलाड़ी
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
49 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य, शाई होप ने ठोका शतक
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines