Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का की मेजबानी आईसीसी ने पाकिस्तान को दी है। हालांकि अब तक टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन पाकिस्तान ने अपने संभावित शेड्यूल को सदस्य देशों के साथ साझा कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल फरवरी में किया जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार कुल 8 देश हिस्सा लेंगे। हालांकि अब चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का एक प्रतिनिधिमंडल 10 से 12 नवंबर तक लाहौर का दौरा करेगा, जिसमें चैपियंस ट्रॉफी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चैपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कई खिलाड़ियों के अलावा बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।
2 भाग में बटेंगी टीमें
प्रस्तावित शेड्यूल के हिसाब से भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को ग्रुप A में रखा गया है, जबकि ग्रुप B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को रखा गया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होंगी।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रस्तावित कार्यक्रम
19 फरवरी 2025: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कराची
20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत – लाहौर
21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – कराची
22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – लाहौर
23 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम भारत – लाहौर
24 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – रावलपिंडी
25 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड – लाहौर
26 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – रावलपिंडी
27 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड – लाहौर
28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया – रावलपिंडी
1 मार्च: पाकिस्तान बनाम भारत – लाहौर
2 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड – रावलपिंडी
5 मार्च सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी – कराची
6 मार्च सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी – रावलपिंडी
9 मार्च फाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी – लाहौर
ये भी पढ़ें:- SA vs IND: पहले टी20 में डेब्यू कर सकता है धाकड़ ऑलराउंडर, एशिया कप में मचाया था तहलका
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
21 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
24 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
1 hr agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines