Champions Trophy 2025: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ 20 फरवरी को खेलने वाली है। पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होने वाली है ये बड़ा सवाल है। लगातार दो दिन अभ्यास करने के बाद टीम इंडिया फिलहाल आज आराम कर रही है। वहीं, अब हेड कोच गौतम गंभीर के लिए 2 खिलाड़ियों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में चुनना बड़ा सिरदर्द बनने वाला है।
केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस बार टीम इंडिया में 2-2 विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत शामिल है, हालांकि प्लेइंग इलेवन में किसी एक को मौका मिलेगा। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पहली ही कह दिया था कि केएल राहुल को मौका मिलेगा, जबकि ऋषभ पंत को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर्स अजीत अगरकर प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को चाहते हैं। जिसको लेकर अगरकर ने गंभीर से बात भी की है।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: ‘इनको अब नींद नहीं आएगी…’, टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम देखकर भड़के भारतीय फैंस
गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज के बाद कहा था कि “केएल हमारा नंबर 1 विकेटकीपर है और मैं इस समय यही कह सकता हूं। ऋषभ पंत को मौका मिलेगा, लेकिन फिलहाल केएल ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दो विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं खेल सकते।” इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला था।
पूरी तरह फिट हुए पंत
रविवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। दरअसल, प्रैक्टिस के दौरान हार्दिक पांड्या ने एक तेज शॉट मारा, जो सीधे पंत के घुटने पर जा लगा था। जिसके बाद पंत को लंगडाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद पंत को घुटने पर पट्टी बांधकर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था, लेकिन अब विकेटकीपर बल्लेबाज पूरी तरह से फिट हैं।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिकेटर्स के परिवारवालों को मिली खुशखबरी, BCCI ने रखी ये शर्त
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
52 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines