Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करने वाली है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में नहीं चुना गया है। उनकी जगह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शिवम दुबे को चुना गया है।
इंजरी के चलते नहीं मिला मौका
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल का प्रदर्शन करके नीतीश कुमार रेड्डी को जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। नीतीश को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करते हुए देखा गया था, इस सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था। नीतीश टीम इंडिया के लिए टेस्ट और टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘विराट RCB को…’ रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान नीतीश को इंजरी हो गई थी, जिसके चलते नीतीश को टीम से बाहर होना पड़ा था। नीतीश के चोटिल होने के बाद शिवम दुबे को टीम इंडिया में शामिल किया गया था, जिसके बाद अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए नीतीश की जगह शिवम दुबे को रिजर्व खिलाड़ी के लिए टीम में चुना गया है।
NCA में मौजूद नीतीश
टी20 सीरीज के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी को साइड स्ट्रेन हो गया था, जिसके बाद नीतीश को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में भेज दिया गया था। चोट की वजह से नीतीश को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, अभी तक ये भी कन्फर्म नहीं हो पाया है कि आखिर कब तक ये खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो पाएगा।
ये भी पढ़ें:- मुंबई की टीम को लगा बड़ा झटका, सेमीफाइनल मैच से बाहर हुए यशस्वी जायसवाल, जानें वजह
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines