Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत का सामना रविवार 9 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका होगा। विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक शतक और एक फिफ्टी बनाई है।
विराट कोहली के निशाने पर होगा ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अगर फाइनल में कम से कम 46 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैच खेले हैं और तीन शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 791 रन बनाए हैं। वहीं, कोहली ने अब तक चार संस्करणों में टीम इंडिया के लिए खेले गए 17 मैचों में 746 रन बनाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन
| खिलाड़ी | देश | मेच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | |
| 1. | क्रिस गेल | वेस्ट इंडीज | 17 | 791 | 133* |
| 2. | विराट कोहली | भारत | 17 | 746 | 100* |
| 3. | महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 22 | 742 | 84* |
| 4. | शिखर धवन | भारत | 10 | 701 | 125 |
| 5. | कुमार संगकारा | श्रीलंका | 22 | 683 | 134* |
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के आखिरी मैच में कोहली ने शिखर धवन के 701 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
कर सकते हैं ये बड़ा कारनामा
इसके अलावा कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका होगा। कोहली ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक खेले गए चार मैचों में 217 रन बनाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में अभी वह चौथे नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | उच्चतम स्कोर | |
| 1. | बेन डकेट | इंगलैंड | 3 | 227 | 165 |
| 2. | रचिन रविन्द्र | न्यूज़ीलैंड | 3 | 226 | 112 |
| 3. | जो रूट | इंगलैंड | 3 | 225 | 120 |
| 4. | विराट कोहली | भारत | 4 | 217 | 100* |
| 5. | इब्राहीम ज़दरान | अफ़ग़ानिस्तान | 3 | 216 | 177 |
| 6. | श्रेयस अय्यर | भारत | 4 | 195 | 79 |
| 7. | रस्सी वैन डेर डुसेन | दक्षिण अफ़्रीका | 3 | 193 | 72* |
| 8. | टॉम लैथम | न्यूज़ीलैंड | 4 | 191 | 118* |
| 9. | केन विलियमसन | न्यूज़ीलैंड | 4 | 189 | 102 |
| 10. | शुभमन गिल | भारत | 4 | 157 | 101* |
कुमार संगकारा को छोड़ सकते हैं पीछे
कोहली ने अब तक टीम इंडिया के लिए खेले गए 301 वनडे मैचों में 14,180 रन बनाए हैं। अगर पूर्व भारतीय कप्तान फाइनल में कम से कम 55 रन बनाते हैं, तो वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ जाएंगे।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
23 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
43 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines