Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। टीम इंडिया अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां रोहित की सेना पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से भिड़ती हुई नजर आएगी। वहीं, ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को जगह दी गई है।
चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। आईसीसी ने अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई के पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। टीम इंडिया अगर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही, तो खिताबी मुकाबले की मेजबानी दुबई में होगी। अगर रोहित की सेना फाइनल में नहीं पहुंचती है, तो इस स्थिति में टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा।
बांग्लादेश से टीम इंडिया की पहली टक्कर
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से 2 मार्च को होगा।
भारतीय टीम अगर ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन करने में सफल रहती है, तो रोहित की सेना 4 मार्च को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में खेलेगी। फाइनल मैच के लिए इस बार रिजर्व-डे भी रखा गया है। यानी अगर 9 मार्च को बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो इस स्थिति में बचा हुआ मुकाबला 10 मार्च को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
3 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
4 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
6 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
6 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
7 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
7 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines