Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के निराशाजनक सफर का अंत हो गया है। साउथ अफ्रीका के खेले गए आखिरी लीग मैच में भी उन्हें 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप बी ने पहले नंबर पर पहुंच गई है।
साउथ अफ्रीका ने दिखाया दम
180 रन के स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद रयान रिकेल्टन और रस्सी वैन डेर डुसेन ने पारी को संभाला। हालांकि रयान 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद रस्सी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन ने शतकीय साझेदारी करके टीम की जीत पक्की कर दी है। हेनरिक क्लासेन ने 56 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए। वहीं, रस्सी वैन डेर डुसेन 72 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 55 रन देकर दो विकेट लिए।
इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए फेल
इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 179 रन पर समेट दिया, जो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे कम स्कोर है। साउथ अफ्रीका के लिए यान मुल्डर और मार्को जेनसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन रूट ने बनाए। उन्होंने 37 रन बनाए। मुल्डर और जेनसन के अलावा केशव महाराज ने दो विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी और कैगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट लिया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
36 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines