Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा था। टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं, अब साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट के लिए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।
इस खिलाड़ी को मिला मौका
तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश को इस महीने के अंत में पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वन-डे इंटरनेशनल (ODI) डेब्यू किया था।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी रिजर्व प्लेयर के रूप में शामिल किया है। वो सलामी बल्लेबाज टोनी डी ज़ोरज़ी के साथ त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेने के लिए रविवार को कराची के लिए रवाना होंगे। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर यासिर अराफात त्रिकोणीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों के लिए सलाहकार के रूप में सहयोगी स्टाफ में शामिल किया गया है।
डेब्यू मैच में ही मचा दिया था धमाल
कॉर्बिन बॉश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए यादगार टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर एक विकेट लिया था। इसके अलावा 63 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्होंने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से साउथ अफ्रीका ने इस मैच में जीत हासिल की थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए साउथ अफ्रीका टीम का स्क्वाड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन माक्ररम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एन्गिडी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।
ट्रेवलिंग रिजर्व प्लेयर: क्वेना मफाका
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines