England cricket team: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने अपनी कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव किया है। टीम के सहायक कोच कार्ल हॉपकिंसन और रिचर्ड डॉसन व्हाइट-बॉल कोचिंग सेटअप से हट जाएंगे। हॉपकिंसन ने इंग्लैंड के लिए शानादार काम किया है। उन्होंने इंग्लैंड को वनडे विश्व कप 2019 और टी-20 विश्व कप 2022 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। अब ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड के लिए तीनों ही प्रारूप में कोचिंग संभालेंगे।
एक साल में इंग्लैंड के प्रदर्शन में गिरावट
साल 2022 टी-20 विश्व कप अपने नाम करने वाली इंग्लैंड के लिए साल 2024 साधारण रहा। वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले गए विश्व कप 2024 में इंग्लैंड खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी। इसके अलावा हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को वनडे सीरीज गंवानी पड़ी।
हॉपो औप डॉस के इस्तीफा देने पर इंग्लैंड क्रिकेट के एक अधिकारी ने का कि हॉपो और डॉस दो बेहतरीन कोच हैं जिन्होंने हमारी व्हाइट-बॉल टीमों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारी सीनियर टीम के लिए दोनों ने शानदार काम किया है। उन्होंने नए युग स्थापना करने में मदद की है। उनकी वजह से इंग्लैंड क्रिकेट में बेहतर स्थिति में है। उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं।
हॉपकिंसन ने इंग्लैंड के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। लेकिन कोचिंग की दुनिया में इस खिलाड़ी ने बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने 64 प्रथम श्रेणी मैच में 27.60 की औसत के साथ 2705 रनों को अपने नाम किया है। इसके अलावा 92 लिस्ट A मैच में उन्होंने 22.95 की औसत के साथ 1400 रन बनाए हैं। वहीं 28 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 165 रन बनाए हैं।
वहीं रिचर्ड डॉसन ने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान पूर्व खिलाड़ी ने 11 विकेट अपने नाम किए हैं। 103 प्रथम श्रेणी में उनके नाम 199 विकेट दर्ज हैं। जबकि लिस्ट A मैच में उन्होंने 130 मैच में 130 विकेट झटके हैं। वहीं 42 टी-20 मैच में उन्होंने 39 विकेट झटके हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
19 mins agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
1 hr agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
2 hrs ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
2 hrs agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
3 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines