---विज्ञापन---

VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा

IPL 2025 Mega Auction: मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों का रिटेन किया था। जिसके बाद अब मेगा ऑक्शन में इन पांच खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजरें रह सकती है।

Mumbai Indians
---विज्ञापन---

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार कई खिलाड़ियों की किस्मत खुलने वाली है। दूसरी तरफ इस बार मेगा ऑक्शन में केएल राहुल, ऋषभ पंत, जोस बटलर और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों की नजरें इन खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के टारगेट पर भी मेगा ऑक्शन में पांच खिलाड़ी रह सकते हैं।

इससे पहले मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के रूप में पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है। अब मुंबई इंडियंस के पर्स में 45 करोड़ रुपये बचे हैं। मुंबई ने इस बार जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर से मुंबई विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर भरोसा दिखा सकती है।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

First published on: Nov 17, 2024 10:30 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola