Laura Cardoso Creates History: ब्राजील महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर लौरा कार्डोसो ने एक टी20 इंटरनेशनल मैच 9 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. इससे पहले मेंस या वुमेंस, किसी भी टी20I मैच में ऐसा कमाल नहीं हुआ था. कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ टी20I मैच में सिर्फ 3 ओवर में 4 रन देकर 9 विकेट झटके और बार्जील को 189 रनों की बड़ी जीत दिला दी.
इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में 8 विकेट लिए थे. वहीं महिलाओं में इंडोनेशिया की रोहमलिया का 7 विकेट वाला रिकॉर्ड था, जिसे कार्डोसो ने आराम से पीछे छोड़ दिया.
लौरा कार्डोसो ने 9 विकेट लेकर रचा इतिहास
इस मुकाबले में ब्राजील ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए रोबर्टा एवरी ने 35 गेंदों पर 48 रन और मोननिक मचाडो ने 41 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में लौरा कार्डोसो ने कमाल का प्रदर्शन किया और दूसरे ओवर में ही हैट्रिक लेकर लेसोथो की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद कार्डोसो ने विकेटों की झड़ी लगा दी और चौथे ओवर में उन्होंने बिना एक रन दिए 4 विकेट चटकाए.
वह यहीं नहीं रुकीं और छठे ओवर में दो और विकेट लेकर मैच वहीं खत्म कर दिया. उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर कुल 9 विकेट झटके और लेसोथो की पूरी टीम सिर्फ 13 रन पर सिमट गई. कार्डोसो ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
𝗥𝗘𝗖𝗢𝗥𝗗 𝗔𝗟𝗘𝗥𝗧 🚨
— ICC (@ICC) April 9, 2026
Brazil's Laura Cardoso registered the best-ever bowling figures in T20I history with a 9️⃣-wicket haul!
Details 👇https://t.co/IYeBLTRWX2
ये भी पढ़ें- तो क्या टीम इंडिया से पहले इस विदेशी टीम से होने वाला था वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? सरेआम दिया था खेलने का ऑफर!
सोनम येशे का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम था. येशे ने 26 दिसंबर 2025 को गेलेफू में म्यांमार के खिलाफ मैच में सिर्फ 7 रन देकर 8 विकेट झटके थे, जो अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन था. वहीं, महिला टी20 इंटरनेशनल में खासकर दो फुल मेंबर (टेस्ट खेलने वाले देशों) के बीच ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की स्पिनर एमी सैटर्थवेट के नाम है. उन्होंने 16 अगस्त 2007 को टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट लिए थे.
वहीं, मेंस टी20 इंटरनेशनल में भारत के दीपक चाहर का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने 10 नवंबर 2019 को नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट लेकर कमाल का प्रदर्शन किया था. लेकिन अब कार्डोसो ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट लेकर सबको पीछे छोड़ दिया है.
टी20I क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
| खिलाड़ी | गेंदबाजी आंकड़े | विपक्षी टीम | तारीख |
|---|---|---|---|
| एल कार्डोसो | 3-2-4-9 | लेसोथो महिला | 9 अप्रैल 2026 |
| एस येशे | 4-1-7-8 | म्यांमार | 26 दिसंबर 2025 |
| आर रोहमलिया | 3.2-3-0-7 | मंगोलिया महिला टीम | 24 अप्रैल 2024 |
| एफ ओवरडिज्क | 4-2-3-7 | फ्रांस महिला | 26 अगस्त 2021 |
| ए स्टॉक्स | 3.4-0-3-7 | पेरू महिला टीम | 14 अक्टूबर 2022 |










