हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इस दिन होगी Asia Cup 2025 की शुरुआत, सामने आई तारीख! फिर भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान की टीम?

एशिया कप को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट सामने आया है। इसकी शुरूआती तारीख सामने आ गई है और जगह का भी खुलासा हो गया है। यह टूर्नामेंट पहले भारत में होने वाला था लेकिन अब ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
एशिया कप 2025 पर अपडेट

Asia Cup 2025 Schedule Update: एशिया कप 2025 को लेकर कुछ बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एसीसी की मीटिंग देखने को मिली थी और इसमें एशिया कप के आयोजन को लेकर बातचीत हुई। इसी बीच टूर्नामेंट की संभावित तारीख पता चल गई है। एशिया कप में खेलने वाली टीमों के बारे में भी जानकारी सामने आ गई है। भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ती हुई नजर आ सकती है।

एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप 2025 की 8 सितंबर को शुरुआत हो सकती है और यह प्रतियोगिता 28 सितंबर तक चल सकती है। यह बात भी सामने आई है कि भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, यूएई, ओमान और हॉन्ग कॉन्ग हिस्सा लेते हुए नजर आएंगी। भारत में पहले एशिया कप होने वाला था लेकिन अब बताया जा रहा है कि दुबई और अबू धाबी में टूर्नामेंट खेला जाने वाला है। इस बदलाव ने जरूर सभी को हैरान करने दिया होगा।

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय में तनाव बढ़ा है। हर बार जब एशिया कप होता है, तो भारत vs पाकिस्तान मैच पर नजर होती है। हाल ही में WCL में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से मैच रद्द हो गया। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर भी इसी वजह से सवाल है। इस मुकाबले को लेकर फैंस की सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय है। कुछ लोग चाहते हैं कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह नहीं खेले, वहीं कुछ यह मैच चाहते हैं। बीसीसीआई का आखिरी फैसला क्या होगा, यह देखने वाली बात रहेगी।

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच कब हुआ था?

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखने को मिला था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर 242 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया।

ये भी पढ़ें:- टेस्ट में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, दूसरे यूथ टेस्ट में IND U19 को इस कारण नहीं मिली जीत!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola