हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: पंजा खोलते ही बेन स्टोक्स ने स्पेशल क्लब में बनाई जगह, जैक्स कैलिस- गैरी सोबर्स की लिस्ट में हुई एंट्री

Ben Stokes: भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट हॉल अपने नाम करते हुए खास लिस्ट में जगह बना ली। उनका शुमार अब दिग्गज जैक्स कैलिस और गैरी सोबर्स के क्लब में शामिल हो गया है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कमाल की गेंदबाजी की और पांच विकेट हॉल लिया। स्टोक्स ने गेंदबाजी में धमाल मचाते ही खास लिस्ट में जगह बना ली। उनका शुमार अब जैक्स कैलिस और गैरी सोबर्स की खास लिस्ट में शुमार हो गया है।

बेन स्टोक्स की खास क्लब में हुई एंट्री

बेन स्टोक्स अब टेस्ट प्रारूप में 10 से ज्यादा शतक और 5 से ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। स्टोक्स ने अब तक 13 शतक और 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। बतौर ऑलराउंडर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जैक्स कैलिस ने लगाए हैं। उन्होंने 45 शतक और 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। इसके अलावा लिस्ट में दूसरा नाम गैरी सोबर्स का नाम आता है, जिन्होंने 26 शतक के साथ 6 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। तीसरे नंबर पर इयान बॉथम हैं, जिन्होंने 14 शतक और 27  बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किया है।

विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ खेला मोर्चा

स्टोक्स ने भारत के खिलाफ 24 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर फेंके और 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने खास लिस्ट में जगह बना ली। स्टोक्स ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुदंर, और अंशुल कंबोज को अपना निशाना बनाया।

टेस्ट में 5 से अधिक पांच विकेट हॉल और 10 से ज्यादा शतक जमाने वाले ऑलराउंडर

खिलाड़ी का नाम देश शतक (100s) 5 विकेट हॉल
जाक कैलिस दक्षिण अफ्रीका 45 5
गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज 26 6
इयान बॉथम इंग्लैंड 14 27
बेन स्टोक्स* इंग्लैंड 13 5

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola