गौतम गंभीर की इस बात से नाराज हुई BCCI, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम टेस्ट में खासा कमाल नहीं कर सकी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद गंभीर की आलोचना चारों तरफ हो रही है. उनकी कोचिंग पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच बीसीसीआई भी गंभीर से नाराज है. हालिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

cricket News - 2025-11-28T175528.272
विज्ञापन

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले कोलकाता टेस्ट मैच में खराब खेल दिखाया. वहीं गुवाहाटी में भी खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया को इतिहास की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. सीरीज के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग की काफी आलोचना हुई थी. अब नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गंभीर से बीसीसीआई नाराज है.

क्यों नाराज है बीसीसीआई?

टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे, जहां पर उन्होंने हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी. इसके अलावा उनका विद्रोही रुख और दोष मढ़ने या विरोधाभासी बातें कहने की उनकी कोशिश बीसीसीआई को पसंद नहीं आई है. कोलकाता टेस्ट के बाद भी गौती ने पिच पर बयान दिया था. अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीसीसीआई के आला अधिकारी इन्हीं बातों से नाराज चल रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप होना पड़ा था. तब गंभीर की काफी आलोचना हुई थी. अब एक बार फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट वॉश के बाद गंभीर पर चारों तरफ से सवाल खड़े हो रहे हैं. गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम ने 7 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 10 मैच गंवाने पड़े हैं. वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर टी-20 में उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. टी-20 में टीम इंडिया ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैच में टीम को हार मिली है. इसके अलावा उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 14 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को 9 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 4 मैच टीम ने गंवाए हैं. वहीं 1 मैच टाई रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ