Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी, जहां मेन इन ब्लू का सामना यूएई से होगा। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम इंडिया को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। दुबई में भारतीय टीम का खास टेस्ट होने वाला है। बीसीसीआई इस टेस्ट के बाद खिलाड़ियों की फिटनेस को परखेगी।
दुबई में होगा खास टेस्ट?
बीसीसीआई ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में एक फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया था, जिसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह सहित शुभमन गिल ने भी भाग लिया था। टीम इंडिया के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स ने यो-यो टेस्ट सहित मौजूदा तरीकों के अलावा ब्रोंको टेस्ट की पेशकश की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो बेंगलुरु में हुई फिटनेस टेस्ट के दौरान ब्रोंको टेस्ट नहीं हुआ था। अब सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप 2025 में चुने गए खिलाड़ी दुबई में ब्रोंको टेस्ट दे सकते हैं। ब्रोंको टेस्ट में एक खिलाड़ी को 20 मीटर शटल दौड़ से शुरुआत करनी होती है। इसके बाद 40 मीटर और 60 मीटर की दौड़ लगानी होती है। इन सबको मिलाकर एक सेट बनाया जाता है। एक खिलाड़ी से बिना रुके ऐसे पांच सेट (कुल 1200 मीटर) की उम्मीद की जाती है।
एशिया कप में भारत का शेड्यूल
भारतीय टीम 10 सितंबर को पहला मैच यूएई के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया 14 सितंबर को दूसरा मुकाबला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से खेलेगी। वहीं 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ भारतीय टीम का तीसरा मुकाबला होगा। इसके बाद सुपर-4 के मुकाबले खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी भिड़ंत हो सकती है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
22 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines