BCCI breaks silence on ticket refunds: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन घने कोहरे की वजह से मैच तो दूर टॉस तक नहीं हो पाया. मुकाबला 7 बजे शाम में शुरू होना था. इसके बाद कोहरे की वजह से अंपायर्स ने रात 9:30 बजे मैच रद्द करने का फैसला किया. अब सवाल ये है कि स्टेडियम में मैच देखने आए फैंस को टिकट का पैसा वापिस मिलेगा या नहीं? बीसीसीआई ने इसपर बयान दिया है.
बीसीसीआई ने दिया बयान
बता दें कि बीसीसीआई की नीति के अनुसार, मैच रद्द होने पर, बिना एक भी गेंद फेंके, टिकट धारकों को शुल्क को छोड़कर रिफंड पाने का अधिकार है. ऐसे में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी आइएनएस से कहा “यह राज्य क्रिकेट संघ, यानी यूपीसीए के अधिकार क्षेत्र में आता है. इस खेल की मेजबानी करने वाला राज्य यूपीसीए है. इसलिए, वे आपको इसके बारे में बता सकेंगे और वे ही सक्षम प्राधिकारी हैं. टिकटों से संबंधित सभी कार्य राज्य संघ द्वारा किए जाते हैं, क्योंकि बीसीसीआई उन्हें केवल मेजबानी का अधिकार देता है और इन सभी चीजों का ध्यान रखा जाता है और ये सभी चीजें राज्य संघ के अधिकार क्षेत्र में आती हैं.”
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे
भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता था. इसके बाद भारत ने दमदार वापसी की और तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. पांचवां मैच भारतीय टीम अपने नाम करते ही सीरीज जीत लेगी, जबकि साउथ अफ्रीका जीत के साथ केवल सीरीज बराबर करेगी.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के बीच हुई तीखी नोकझोंक, साथी प्लेयर्स को करना पड़ा बीच-बचाव! वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
5 mins agoIND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
12 mins agoIND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
22 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
58 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines