U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शुक्रवार को ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर सबको खुश कर दिया. भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की. इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार का ऐलान किया है.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय अंडर-19 टीम ने टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए फाइनल में इंग्लैंड को हराया. उन्होंने बताया कि यह 7.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार खिलाड़ियों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है.
BCCI ने भारतीय U19 टीम के लिए किया 7.5 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने ANI से बात करते हुए कहा कि “2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर पूरा देश और बीसीसीआई गर्व महसूस कर रहा है. जिस तरह से हमारी टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, हम सभी को इस पर गर्व है. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी.”
#WATCH | Mumbai | India wins the ICC Under 19 Cricket World Cup | BCCI Secretary Devajit Saikia says, "The entire nation is happy after India defeated England to win the ICC Under 19 Cricket World Cup…We have announced a reward of Rs 7.5 crore for the world cup winning team…" pic.twitter.com/Yd3i8wK2CO
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 7, 2026
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी और कहा, “भारत की युवा क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है! टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”
ये भी पढ़ें- खिलाड़ी को क्रिकेट मैच के दौरान आया हार्ट अटैक, मैदान पर ही हो गई मौत, VIDEO वायरल
ऐसा रहा मैच का हाल
जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से मात देकर छठी बार ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारत की ओर से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने केवल 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रनों की तूफानी पारी खेली. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों में 40 रनों की तेजी भरी पारी खेली.
वहीं, 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए 311 रन ही ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से कालेब फाल्कनर ने 115 रनों की जबरदस्त पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले भारत 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुका है.










