Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 ODI के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, पाकिस्तान को मात देने वाले खिलाड़ियों को मिली जगह

BAN vs NZ: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेश ने उसी 15 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा है, जिसने हाल ही में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 11, 2026 14:45
Bangladesh cricket team
Bangladesh cricket team

Bangladesh squad for first 2 ODIs vs New Zealand: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के पहले दो मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड सीरीज के लिए सिलेक्टर्स ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया और हाल ही में पाकिस्तान को 2-1 से हराने वाली टीम पर ही भरोसा जताया है. इस 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले 17 और 20 अप्रैल को ढाका में, जबकि आखिर मैच 23 अप्रैल को चट्टोग्राम में खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए बांग्लादेश ने उन्हीं 15 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में जगह दी है, जिन्होंने हाल में ही पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी. टीम की कमान एक बार फिर मेहदी हसन मिराज को सौंपी गई है. हालांकि. टीम जीतकर आ रही है, लेकिन सैफ हसन और अफीफ हुसैन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, इसलिए उन पर नजर रहेगी.

---विज्ञापन---

गेंदबाजी यूनिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और तेज गेंदबाजी अटैक नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम को बरकरार रखा गया है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम के कॉम्बिनेशन को छेड़ा नहीं है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस टीम में रोहित शर्मा के 15 साल पूरे, हार्दिक पांड्या ने ‘हिटमैन’ के लिए किया दिल जीत लेने वाला काम

PSL खेले रहे हैं ये 5 खिलाड़ी

गौरतलब है कि बांग्लादेश की इस टीम में शामिल 5 खिलाड़ी इस वक्त PSL 2026 खेल रहे हैं. इसमें नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन और तंजीद हसन का नाम शामिल हैं. ये सभी 12 अप्रैल तक टीम से जुड़ जाएंगे. वहीं, मुस्तफिजुर सीरीज खत्म होने के बाद वापस PSL खेलने जा सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे के लिए बांग्लादेश की टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहिद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB के खिलाफ तूफानी अर्धशतक के बावजूद क्यों नाराज हैं वैभव सूर्यवंशी? आया हैरान करने वाला बयान

First published on: Apr 11, 2026 02:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.