Babar Azam Pakistan Test Team: बांग्लादेश के खिलाफ 30 अगस्त से खेले जाने वाले मुकाबले में पाकिस्तान की टेस्ट टीम से शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया है। प्रमुख तेज गेंदबाज के बाहर होने के बाद बवाल मच गया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कप्तान शान मसूद से उनकी लड़ाई के बाद ड्रॉप किया गया तो वहीं कुछ में कोच जेसन गिलेस्पी के बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि उन्हें परफॉर्मेंस सुधारने का मौका दिया गया है। गिलेस्पी ने ये भी कहा कि हम उन्हें उनके बच्चे से मिलने का अवसर देना चाहते हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी भी टीम में सर्जरी की बात कर चुके हैं। बांग्लादेश से पहले टेस्ट में हार के बाद अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या आने वाले दिनों में कुछ और स्टार खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। व्हाइट बॉल कैप्टन बाबर आजम उनमें से एक बड़ा नाम है। शाहीन को ड्रॉप किए जाने के बाद बाबर की टेंशन बढ़ सकती है।
613 दिनों में शतक का सूखा
दरअसल, बाबर आजम का इस साल टेस्ट में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। दिसंबर 2022 के बाद से उन्होंने पिछले 613 दिनों और 14 पारियों में 50 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। न्यूजीलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ अब तक खेले गए मुकाबलों में बाबर आजम का हाईऐस्ट स्कोर 43 रन रहा है। जिसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में दिसंबर 2023 में बनाया था। उन्होंने टेस्ट में अपना आखिरी शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में 26 दिसंबर 2022 को लगाया था। जिसमें उन्होंने पहली पारी में 161 रन बनाए थे। इसके बाद से ही उनका बल्ला अच्छी पारी के लिए तरस रहा है। उन्होंने साल 2023 में 5 मैचों में 22.66 के औसत से 204 और साल 2024 में 2 मैचों की 4 इनिंग्स में 17.75 के औसत से सिर्फ 71 रन बनाए हैं। ऐसे में बाबर आजम को लेकर तलवार लटक रही है।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: शान मसूद से लड़ाई या बात कुछ और, शाहीन अफरीदी को दूसरे टेस्ट से क्यों निकाला? कोच ने बताई ये वजह
आखिरी मौका!
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बाबर आजम को जगह दी गई है। शान मसूद की कप्तानी में 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। बाबर आजम के पास इस टेस्ट में परफॉर्म करने का आखिरी मौका होगा। दरअसल, इंग्लैंड की टीम अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। इस दौरान टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। अगर बाबर आजम का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी खराब रहा तो उनकी जगह पर खतरा मंडरा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर वापसी को तैयार मोहम्मद शमी, टीम में मिली एंट्री, जानें किस मैच में मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अबरार अहमद, मोहम्मद अली, सलमान अली आगा, सईम अयूब, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद
ये भी पढ़ें: अश्विन ने चुनी IPL की ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम, इस दिग्गज खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines