क्रिकेट के मैदान पर वापसी को तैयार मोहम्मद शमी, टीम में मिली एंट्री, जानें किस मैच में मिलेगा मौका

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी करीब एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच उनके रिटर्न को लेकर एक बड़ा अपडेट सामना आया है।

ind vs - 2024-08-29T170933.122

Mohammed Shami: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही मोहम्मद शमी क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। वो इस टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे। इस चोट की वजह से उन्हें अपने टखने का ऑपरेशन कराना पड़ा था। अब शमी पूरी तरह से फिट हैं। अब वो फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। शमी इस समय बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी (NCA) में अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच उनकी वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

बंगाल की टीम में मिली जगह

विज्ञापन

आगामी घरेलू सीजन के लिए मोहम्मद शमी को बंगाल की 31 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। इसी के साथ उम्मीद की जा रही है कि शमी रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शमी 11 अक्टूबर को यूपी के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं। बंगाल को इसके बाद 18 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ खेलना है। ऐसे में शमी इन दोनों में से किसी एक मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

जानें कब होगी टीम इंडिया में वापसी

विज्ञापन

शमी की कोशिश टीम इंडिया के घरेलू सीजन से ही वापसी करने पर है। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया को 19 अक्टूबर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। मोहम्मद शमी इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं। हालांकि अगर वो इस सीरीज में वापसी नहीं कर पाते हैं तो सभी की नजर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। इस सीरीज में मोहम्मद शमी एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन

भाई के साथ खेल सकते हैं मैच

इस बार बंगाल की 31 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ का नाम भी है। ऐसे में अगर शमी आने वाले मैच में मैदान पर उतरते हैं तो दोनों भाई एक साथ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। पिछली बार बंगाल की टीम अपने ग्रुप से ही बाहर हो गई थी। ऐसे में उनकी नजर इस बार बेहतर प्रदर्शन की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ