अश्विन ने चुनी IPL की ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम, इस दिग्गज खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान

Ravichandran Ashwin ने आईपीएल की ऑल टाइम प्लेइंग-11 चुनी है, जिसमें तमाम दिग्गज खिलाड़ियों को उन्होंने जगह दी है। अपनी ऑलटाइम प्लेइंग-11 में अश्विन ने हार्दिक पांड्या व किरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। हार्दिक ने टीम की कमान भी अनुभवी कप्तान को सौंपी है।

Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin

Indian Cricketer Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया के अनुभवी दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। अश्विन ने अपनी टीम में धुरंधर खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, सुनील नरैन और राशिद खान को भी अश्विन ने अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, अश्विन की टीम में क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली है।

इन्हें सौंपी टीम की कमान 

अश्विन ने अपनी टीम की कमान आईपीएल के सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है। एमएस धोनी को टीम का विकेटकीपर भी चुना गया है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बेस्ट फिनिशर में से एक हैं। अश्विन आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल भी चुके हैं।

इन्हें मिली टीम में जगह 

अश्विन ने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया है। ये दोनों आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। मध्यक्रम में सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधरों को रखा गया है। वहीं टीम में राशिद खान और सुनील नरेन को बतौर ऑलराउंडर के रूप में जगह दी गई है। गेंदबाजी में अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को शामिल किया है, जो अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं।

अश्विन की ओर से चुनी गई आईपीएल की ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम 

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर),  रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, सुनील नरेन, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ