Ayush Mhatre vs Arshad: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 17 साल के आयुष म्हात्रे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गदर मचा डाला। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी सीएसके को आयुष ने डेवोन कॉनवे संग मिलकर ताबड़तोड़ शुरुआत दी। पारी के दूसरे ही ओवर में आयुष ने अरशद खान की जमकर धुनाई की। छह गेंदों में आयुष ने 28 रन ठोक डाले और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। हालांकि, आयुष अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 34 रन ठोककर चलते बने।
आयुष ने की अरशद की धुनाई
पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए अरशद खान की पहली गेंद पर आयुष ने 2 रन बटोरे। दूसरी बॉल को 17 वर्षीय बल्लेबाज दर्शकों के बीच भेजने में सफल रहा। अगली गेंद का भी यही हश्र हुआ और एक और सिक्स आयुष के बल्ले से निकला। ओवर की चौथी गेंद पर आयुष ने दनदनाता हुआ चौका जमाया। वहीं, पांचवीं बॉल को भी आयुष बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने में सफल रहे। ओवर की लास्ट बॉल को भी आयुष हवाई यात्रा पर भेजने में सफल रहे। इस तरह से अरशद के एक ओवर में सीएसके के बल्लेबाज ने 28 रन कूट डाले। आउट होने से पहले आयुष ने 17 गेंदों में 3 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स की मदद से 34 रन ठोके। युवा बल्लेबाज को प्रसिद्ध कृष्णा ने सिराज के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई।
चेन्नई की धमाकेदार शुरुआत
आईपीएल 2025 में अपना आखिरी मैच खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही है। आयुष म्हात्रे की आतिशी पारी के बाद डेवोन कॉनवे और उर्विल पटेल का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक 9 ओवर में ही सीएसके ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मुकाबले में चेन्नई ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। आर अश्विन की जगह पर दीपक हुड्डा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
4 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
5 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
6 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
8 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
9 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
10 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
10 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
11 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines