हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हीरो बनने के चक्कर में आउट हुए आयुष बडोनी, शतक गंवाया, दिल्ली को फंसाया

Ayush Badoni Century: रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी को एक गलती भारी पड़ गई। जिसके चलते 99 रन के स्कोर पर उनको अपना विकेट गंवाना पड़ा।

विज्ञापन
Ayush Badoni

Ayush Badoni Century: रणजी टॉफी में दिल्ली और रेलवे के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली भी खेल रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में कोहली ने एक बार फिर से फैंस को निराश किया। कोहली पहली पारी में 15 गेंद खेलकर महज 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन हीरो बनने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

99 रन पर आउट हुए आयुष बडोनी

पहली पारी में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने विराट कोहली से अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि शतक करीब जाकर बडोनी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। 99 रन के स्कोर पर करन शर्मा ने बडोनी को पवेलियन भेजा। बडोनी ने 99 रन की पारी महज 77 गेंदों पर खेली। अपनी पारी के दौरान आयुष बडोनी ने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। 230 रन के स्कोर पर दिल्ली को आयुष बडोनी के रूप में चौथा झटका लगा। आयुष के 99 रन पर आउट होने के बाद कोहली भी निराश दिखे।

ये भी पढ़ें:- Virat Kohli के सस्ते में आउट होते ही फैंस सदमे में, टूटे दिल से छोड़ा स्टेडियम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘एक सक्षम सिलेक्टर की जरूरत’, विराट-रोहित को लेकर ये क्या बोल गए पूर्व क्रिकेटर

विराट कोहली ने किया निराश

विराट कोहली ने 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की है। आखिरी बार कोहली साल 2012 में यूपी के खिलाफ अपना रणजी मैच खेले थे। वहीं 13 साल कोहली को रणजी ट्रॉफी में खेलता देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे थे। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच के लिए दर्शकों की फ्री एंट्री रखी है। दूसरी तरफ विराट के आउट होने के बाद काफी सारे फैंस ने स्टेडियम छोड़ दिया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई जमकर क्लास

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola