AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी का कटा पत्ता

Australia vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच के लिए वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। टीम से कई खिलाड़ियों का पत्ता कट चुका है।

AUS vs PAK
विज्ञापन

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे और 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। पैट कमिंस को वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वह एक साल बाद बतौर कप्तान वनडे फॉर्मेट में लौटे हैं। वहीं ट्रेविस हेड को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

4 नवंबर से होगा आगाज

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा। सीरीज का दूसरा मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाना है।

इसके बाद 3 मैच की टी-20 सीरीज क आगाज होगा। टी-20 सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर को खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 16 और आखिरी मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी पर ऑस्ट्रेलिया की नजरें

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का जिम्मा आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की नजरें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी पर टिकी हुई हैं। मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया भी मेगा इवेंट जीतने की प्रबल दावेदार है।

विज्ञापन

1 साल बाद कमिंस की हुई वापसी

विश्व कप 2023 फाइनल का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की अगुवाई में जीता था। इस टूर्नामेंट के बाद कमिंस लगातार वनडे टीम से आराम पर चल रहे थे। ऐसे में अब पाकिस्तान के खिलाफ बोर्ड ने उनकी बतौर कप्तान वापसी कराई है। इसके अलावा ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को आराम दिया गया है। वह इस सीरीज में नजर नहीं आएंगे। हेड का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने विश्व कप 2023 फाइनल में भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर खिताब जिताने में ऑस्ट्रेलिया की मदद की थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का दल

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जैक फ्रेजर मैकगर्क, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यूशॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ