रिटायरमेंट को लेकर पहली बार बोले केएल राहुल, बताया अपने करियर की सबसे बड़ा स्ट्रगल

When KL Rahul Will Retire: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बैटर केएल राहुल कर्नाटक के लिए पंजाब के खिलाफ मोहल़ी में होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे. हालांकि इससे पहले उन्होंने अपने इंटरनेशल रिटारमेंट के बारे में खुलकर बात की.

KL Rahul

KL Rahul On His Retirement: केएल राहुल ने पहली बार अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कही है, उन्होंने ये माना है संन्यास का ख्याल उनके जेहन में आया था. हालांकि इस स्टार क्रिकेटर का कहना है कि वो अभी भी ‘कुछ वक्त दूर’ है और जब टाइम आएगा तो वो इसे टालेंगे नहीं. पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन के साथ एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा कि क्रिकेट छोड़ना मुश्किल फैसला नहीं होगा क्योंकि क्रिकेट के बाहर भी लाइफ है.

विज्ञापन

‘इतना मुश्किल नहीं होगा’

33 साल के केएल राहुल ने कहा, ‘मैंने इसके बारे में सोचा है. मुझे नहीं लगता कि ये इतना मुश्किल होगा. अगर आप अपने आप को लेकर ईमानदार हैं, जब वक्त होगा, तो वक्त होगा. और इसे खींचने का कोई मतलब नहीं है. जाहिर है, मैं अभी कुछ टाइम दूर हूं.’

विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके आंकड़े

केएल राहुल ने 67 टेस्ट में 35.8 की औसत से 4,053 रन बनाए हैं, जबकि 94 वनडे में 50.9 की औसत से 3,360 रन बनाए हैं. उन्होंने 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 37.75 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 2,265 रन भी अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

खुद को अहम नहीं मानते

राहुल ने कहा कि वो खुद को सुपरस्टार या बहुत अहम नहीं मानते, जिसे वो मानते हैं कि फ्यूचर में रिटायरमेंट का फैसला आसान बना देगा. उन्होंने कहा, ‘बस छोड़ दो. बस उन चीजों का लुत्फ लो जो तुम्हारे पास हैं और अपने परिवार के साथ रहो और बस यही करो. यही सबसे मुश्किल स्ट्रगल है. इसलिए मैं खुद को ये बताने की कोशिश करता हूं कि मैं इतना जरूरी नहीं हूं.’

‘पिता बनने पर बदला नजरिया’

उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में क्रिकेट चलता रहेगा. दुनिया में भी क्रिकेट चलता रहेगा. लाइफ में इससे भी जरूरी चीजें हैं और मुझे लगता है कि ये माइंडसेट हमेशा से मेरे साथ रही है, लेकिन जब से मेरा पहला बच्चा हुआ है, जिंदगी को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल गया है.’

विज्ञापन

सबसे बड़ा स्ट्रगल क्या रहा?

इस बल्लेबाज ने कई इंजरी से निपटने की ‘सबसे कठिन लड़ाई’ के बारे में भी खुलकर बात की, जिसने उन्हें हाईएस्ट लेवल पर अपनी कंसिस्टेंसी पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा, ‘ऐसा टाइम आया है जब मैं चोटिल होता हूं और मैं कई बार चोटिल हो चुका हूं और ये सबसे मुश्किल लड़ाई होती है जिसका आपको सामना करना पड़ता है. ये वो दर्द नहीं है जिसे फिजियो या सर्जन आपको सहने के लिए कहते हैं.’

विज्ञापन

‘मेंटल फाइट सबसे मुश्किल’

केएल राहुल ने ये भी कहा, ‘ये मानसिक लड़ाई है जहां आपका मन बस हार मान लेता है. जब ये कई बार होता है, तो आपका मन बस यही सोचता है, आपने काफी कुछ कर लिया है. आप इतने खुशकिस्मत रहे कि क्रिकेट ने आपको काफी पैसा दिया है. आप अगले कई सालों तक सर्वाइव कर सकते हैं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ