वफादारी! मालिक ने लगाई फांसी, कुत्ता रात भर लाश के पास बैठा रहा, जलती चिता से भी नहीं हुआ दूर

40 साल के जगदीश प्रजापति का शव सोमवार को घर में फंदे से लटका मिला था. जब परिवार वाले वहां पहुंचे तो देखा कि उनका कुत्ता शव के पास बेसुध बैठा था, जैसे वह उसकी रखवाली कर रहा हो. पूरी रात कुत्ता वहां से नहीं हटा.

DOG.jpg

कुत्ते का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की शिवपुरी की ये कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जहां एक बेजुबान की वफादारी देखने को मिली, जिसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है. मामला कुछ ऐसे है कि एक गांव में, एक पालतू कुत्ते ने मौत के बाद भी अपने मालिक का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया. वह पूरी रात शव की रखवाली करता रहा, अंतिम यात्रा में साथ चला और अंतिम संस्कार के दौरान ऐसे शांति के साथ बैठा रहा जिसने हर देखने वाले को भावुक कर दिया.

40 साल के जगदीश प्रजापति का शव सोमवार को घर में फंदे से लटका मिला था. जब परिवार वाले वहां पहुंचे तो देखा कि उनका कुत्ता शव के पास बेसुध बैठा था, जैसे वह उसकी रखवाली कर रहा हो. पूरी रात कुत्ता वहां से नहीं हटा.

विज्ञापन

अगली सुबह, जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था तो कुत्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे करीब चार किलोमीटर तक दौड़ा. गांववालों ने देखा कि कुत्ता रुक नहीं रहा है. फिर उसे ट्रॉली पर ही बैठा लिया गया. पोस्टमार्टम हाउस पर भी वह पास ही बैठा रहा. इसके बाद वह शव के साथ वापस गांव लौट गया.

श्मशान घाट पर भी कुत्ता चिता के पास बैठा रहा. इस दौरान उसने न कुछ खाया और न पिया. उसके वहां से हटाने की खूब कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं हटा. इस पालतू कुत्ते का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. इंटरनेट यूजर्स कुत्ते की खूब तारीफ कर रहे हैं.

हालांकि, जगदीश ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ