'सूर्या और अभिषेक नहीं, ये इंडियन स्टार होगा T20 World Cup का टॉप स्कोरर' 2 भारतीय दिग्गजों ने किया बड़ा दावा

ICC T20 World Cup 2026: जब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात हो, तो सबसे पहले अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार का नाम लिया जाता है, लेकिन कुछ दिग्गजों का मानना है कि तिलक वर्मा ज्यादा बड़े दावेदार हो सकते हैं.

Team India 2

Team India

Who Will Be India’s Highest Run-getter In T20 World Cup 2026: एक शो के दौरान कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, और तिलक वर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के टॉप रन-स्कोरर बनने के लिए बड़े दावेदारों के तौर पर मार्क किया है. ये ग्लोबल टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और भारत और श्रीलंका की तरफ से सह-मेजबानी की जाएगी.

विज्ञापन

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में कोई शक नहीं

स्टार स्पोर्ट्स के एक्स हैंडल पर मंगलवार, 27 जनवरी को शेयर किए गए एक वीडियो में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सुरेश रैना, इरफान पठान और रॉबिन उथप्पा ने सूर्यकुमार को ‘मेन इन ब्लू’ के लिए बल्लेबाजी चार्ट में टॉप पोजीशन हासिल करने का समर्थन किया.

विज्ञापन

तिलक वर्मा भी हो सकते हैं टॉप स्कोरर

इसी बीच, आकाश चोपड़ा, अनिल कुंबले और चेतेश्वर पुजारा ने ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपनी पसंद बताया. दूसरी तरफ, संजय बांगर और मोहम्मद कैफ ने तिलक वर्मा को चुना, जो मौजूदा वक्त में पेट की परेशानी के लिए ऑपरेशन करने के बाद भारत की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज से बाहर हैं. हांलाकि इंजरी से पहले इस प्लेयर ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए कई बार क्रिकेट फैंस का दिल जीता है.

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़

खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, अब वो चैंपियन के तौर ग्लोबल टूर्नामेंट में उतरेगी. भारत ने अब तक 2 बार ये ट्रॉफी जीती है, अब उसकी नजर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने पर होगी. अगर टीम इंडिया इस मिशन में कामयाब हो जाती है तो वो इतिहास की पहली ऐसी टीम होगी जिसने इस ट्रॉफी को डिफेंड किया हो. सूर्यकुमार यादव एंड कपनी को ग्रुप ए में नमीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ रखा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ