इन 3 WWE स्टार्स को Triple H देंगे तोहफा! वापसी के तुरंत बाद जीत सकते हैं 2026 Royal Rumble मैच

WWE Royal Rumble 2026 में इस बार कई स्टार्स की धमाकेदार वापसी होने वाली है. फैंस को तगड़े सरप्राइज मिलना तय है. कुछ रेसलर्स ऐसे हैं जिन्हें वापसी के बाद बड़ा पुश मिल सकता है. ट्रिपल एच उन्हें रंबल मैच का विजेता बना सकते हैं.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Triple H: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फैंस को 31 तारीख को सऊदी अरब में तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में सभी की नजरें टिकी हैं. एक्शन से बाहर चल रहे स्टार्स की इन मैचों में वापसी हो सकती है. मौजूदा समय में कुछ ऐसे रेसलर्स हैं जिनको ट्रिपल एच बड़ा तोहफा दे सकते हैं. ये स्टार्स रंबल मैच में वापसी के बाद तुरंत ही मुकाबला अपने नाम कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से अभी तक WWE टीवी पर रोमन रेंस की वापसी नहीं हुई है. WWE ने उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है. वो सीधे रॉयल रंबल मैच में वापसी करने वाले हैं. इस खबर के बाद फैंस भी उत्साहित हो गए हैं. रेंस रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. फैंस भी उन्हें विजेता के रूप में देखना चाहते हैं. 2025 रेंस के लिए खास नहीं रहा. ट्रिपल एच 2026 में उनकी तगड़ी बुकिंग करना चाहेंगे. रेंस इस बार वापसी के बाद तुरंत ही रंबल मैच जीतकर फैंस को खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको पिछले कुछ महीनों से चर्चा में चल रहे हैं. 31 दिसंबर 2025 को उनका AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. कहा जा रहा है कि उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है और वो आगामी रॉयल रंबल मैच में वापसी कर सकते हैं. ट्रिपल एच उन्हें बड़ा तोहफा भी दे सकते हैं. वो वापस आते ही रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड टाइटल मुकाबला प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

बियांका ब्लेयर

पिछले साल रेसलमेनिया 41 में बियांका ब्लेयर का मुकाबला रिया रिप्ली और इयो स्काई के साथ हुआ था. मैच के दौरान ब्लेयर की ऊंगली टूट गई थी. इसके बाद वो भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आई हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो विमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी कर सकती हैं. ब्लेयर को ट्रिपल एच ने हमेशा बड़ा पुश दिया है. इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है. वो रंबल मैच में वापसी के बाद तुरंत ही जीत दर्ज कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ