IND vs NZ: चौथे T20I से पहले देशभक्ति के रंग में डूबी टीम इंडिया, विशाखापत्तनम में इस जगह कैमरे में कैद हुए क्रिकेट स्टार्स

Team India Watched Border 2 in Vizag: भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे विशाखापत्तनम शहर में देशभक्ति के रंग में डूबे हुए नजर आए. ‘सूर्यकुमार एंड कंपनी’ ने 26 जनवरी को रिपब्लिक डे के मौके पर ‘बॉर्डर 2’ मूवी देखी. ये मोमेंट फैन के कैमरे में कैद हो गया, जो अब वायरल हो रहा है.

Team India T20

Team India Watched Border 2 in Vizag: टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर विशाखापत्तनम में बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ देखी. ये आउटिंग 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले से 2 दिन पहले हुई थी. अब 28 जनवरी को इसी शहर में टीम इंडिया को मिशेल सैंटनर की न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ मैच खेलना है.

विज्ञापन

थिएटर जाते हुए नजर आए

‘बॉर्डर 2’ एक देशभक्ति फिल्म है, जो 23 जनवरी को रिलीज हुई थी, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं. फैन अकाउंट @rushiii_12 की तरफ से एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से निकलते और थिएटर की तरफ बढ़ते हुए देखा जा सकता है. ये वीडियो इंडियन क्रिकेट फैंस की तरफ से काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे ब्लैक पैचेज… स्टीव स्मिथ आखिर कर क्या रहे हैं? ये फैशन है या कुछ और? जानिए इसके पीछे की असल वजह

सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने 25 जनवरी को गुवाहाटी में सीरीज के तीसरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा. 154 रन का पीछा करते हुए, अभिषेक शर्मा (68* रन, 20 गेंदों में) और सूर्यकुमार यादव (57* रन, 26 गेंदों में) ने शानदार प्रदर्शन किया. इसकी बदौलत भारत ने 8 विकेट और 60 बॉल बचाकर टारगेट को हासिल कर लिया. इस धमाकेदार जीत के साथ, ‘मेन इन ब्लू’ ने सरीज भी अपने नाम कर ली, जबकि अभी 2 और मैच खेले जाने बाकी हैं.

विज्ञापन

मंदिर में भी नजर आ चुके हैं खिलाड़ी

टीम इंडिया को आमतौर पर श्रद्धा के रंग में डूबते हुए देखा गया है. कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव समेत कई प्लेयर्स अगल-अलग मंदिरों में भगवान के दर्शन करते हुए देखे गए हैं, जिनमें तिरुपति बालाजी, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर शामिल हैं. हालांकि विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के मेंबर्स देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ