क्या संजू सैमसन को मिले मौका या बेंच पर करें आराम? T20 World Cup से पहले अंजिक्य रहाणे ने दी टीम मैनेजमेंट को अहम सलाह

Ajinkya Rahane Backs Sanju Samson: संजू सैमसन का करेंट फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बन गया है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी-20आई सीरीज के बाद भारत का कैंपेन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉफी को सेव करना होगा.

Sanju Samson Out

Ajinkya Rahane Backs Sanju Samson: भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंडियन टीम मैनेजमेंट से भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सलामी बल्लेबाज के स्ट्रगल के बावजूद संजू सैमसन को सपोर्ट जारी रखने की गुजारिश की है. ऐसा तब हो रहा है जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 नजदीक आ रहा है. रहाणे का मानना है कि ये एक ऐसा स्टेज है जहां लीडरशिप ग्रुप का भरोसा और क्लैरिटी सैमसन को अपने बेस्ट फॉर्म को फिर से तलाश करने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन

गुवाहाटी में डक आउट हुए सैमसन

सैमसन की खराब फॉर्म गुवाहाटी टी20आई में गोल्डन डक के साथ जारी रहा, जिससे वो 16 में अब तक 3 मैचों में सिर्फ 2026 रन बना सके, जो वर्ल्ड कप की तैयारी से पहले एक चिंताजनक वापसी है. क्रिकबज पर बात करते हुए, रहाणे ने कहा कि मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव के सैमसन के साथ बने रहने की संभावना है और उन्होंने जोर देकर कहा कि मुश्किल दौर में क्वालिटी वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है.

विज्ञापन

‘भरोसा करने की जरूरत’

अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा, ‘एक बल्लेबाज के तौर पर, मैंने इस फॉर्मेट में ये पाया है कि कभी-कभी आप आउट होने पर बुरे दिखेंगे, और ये ठीक है. हमेशा विश्वास की बात होती है. ये बाहर जाकर आजादी के साथ खेलने और खुद पर भरोसा करने की बात है.

विज्ञापन

‘अभिषेक को कॉपी न करें’

अजिंक्य रहाणे ने भी ये भी दोहराया कि संजू सैमसन को फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा के तरीके की नकल करने की जरूरत नहीं है, जो सीरीज में टॉप ऑर्डर में दमखम दिखा रहे हैं. अभिषेक ने एक और जबरदस्त अर्धशतक जमाया, ये मील का पत्थर सिर्फ 14 गेंदों में पूरा किया, और भारत ने 8 विकेट की जीत के साथ सीरीज अपने नाम की. रहाणे कहना चाहते हैं कि सैमसन को अपना नेचुरल गेम खेलना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ