Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

ये है दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा, टेक ऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद लैंडिंग; गिनीज बुक में दर्ज है रूट का नाम

हवाई यात्रा का नाम सुनते ही लोगों को सिर्फ लंबी दूरी या फिर कुछ घंटों की फ्लाइट दिमाग में आती होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा कितनी लंबी हो सकती है? दो घंटे की या फिर इससे भी कम? लेकिन ये जवाब बिल्कुल गलत होगा.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Jan 19, 2026 21:05

हवाई यात्रा का नाम सुनते ही लोगों को सिर्फ लंबी दूरी या फिर कुछ घंटों की फ्लाइट दिमाग में आती होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा कितनी लंबी हो सकती है? दो घंटे की या फिर इससे भी कम? लेकिन ये जवाब बिल्कुल गलत होगा. दरअसल दुनिया में एक ऐसा भी फ्लाइट टूर है जो टेकऑफ के बाद कुछ ही सेकेंड में लैंडिंग भी कर लेता है. आज इस खबर में हम बात करने जा रहे हैं दुनिया के सबसे छोटी फ्लाइट टूर के बारे में…

मात्र 2.7 किलोमीटर की फ्लाइट?

दरअसल, आज हम बात कर रहे हैं स्कॉटलैंड के ऑर्किनी द्वीप समूह में स्थित वेस्ट्रे (Westray) और पापा वेस्ट्रे (Papa Westray) द्वीपों के बीच की उड़ान की. यह उड़ान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे छोटी कॉमर्शियल फ्लाइट में रूप में दर्ज है. आपको बता दें कि इस यात्रा की दूरी सिर्फ 2.7 किलोमीटर है और इसे पूरा करने में विमान को मात्र 80 सेकेंड लगते हैं. वहीं, अगर कभी हवा की दिशा अनुकूल हो तो इस फ्लाइट को अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने में सिर्फ 53 सेकेंड ही लगते हैं.

---विज्ञापन---

80 सेकेंड में आ जाती है मंजिल

अक्सर आपने सुना होगा कि फ्लाइट्स की यात्रा का समय घंटों का होता है लेकिन वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच की यह उड़ान सिर्फ 80 सेकेंड में ही पूरी हो जाती है और कई बार तो यह यात्रा सिर्फ 53 सेकेंड में भी पूरी हो जाती है, जिसके कारण ही इसका रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज है.

मात्र कुछ ही सेकेंड्स की फ्लाइट्स को सुनकर आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर यहां के लोग इतनी छोटी सी यात्रा से फ्लाइट क्यों पकड़ते हैं. दरअसल, इन दोनों द्वीपों के बीच कोई सड़क या पुल नहीं बना है और समुद्र भी ऐसा है कि नाव से यात्रा करना भी मुश्किल है. इसलिए यहां के लोग जरूरी सेवाओं के लिए हवाई यात्रा करते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 19, 2026 09:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.