तूफानी पारी के बावजूद वैभव सूर्यवंशी के हाथ लगी निराशा, 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में रनों की जमकर बारिश की है. अब वो अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भी बल्ले से आग उगल रहे हैं. सूर्यवंशी ने अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाया लेकिन वो एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके. 2016 में ऋषभ पंत ने एक रिकॉर्ड बनाया था, जिसे सूर्यवंशी तोड़ सकते थे लेकिन असफल रहे.

Vaibhav Suryavanshi

वैभव ने खेली बेहतरीन पारी

Vaibhav Suryavanshi: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया. सूर्यवंशी भारतीय टीम के सबसे अहम सदस्य हैं और उनका इस तरह का प्रदर्शन फैंस को खुश कर गया है. हालांकि, सूर्यवंशी इस तूफानी पारी के बावजूद 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहे. वैभव के पास ऋषभ पंत का 2016 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कीर्तिमान चकनाचूर करने का मौका था लेकिन उनके हाथ निराशा लगी.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी पारी

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए और उन्होंने पहली गेंद से ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाना शुरू किया. सूर्यवंशी ने मात्र 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस पारी में वो 4 छक्के और 4 छक्के जड़ने में सफल हुए. अर्धशतक जड़ने के बाद सूर्यवंशी धीमी गति से बल्लेबाजी करने लगे और मात्र 30 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय ऋषभ पंत हैं. उन्होंने 2016 के वर्ल्ड कप में मात्र 18 गेंदों में नेपाल के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था. इसके बाद से कोई भी भारतीय युवा बड़े टूर्नामेंट में ये रिकॉर्ड तोड़ने में सफल नहीं हुआ है. दूसरे स्थान पर प्रियम गर्ग थे, जिन्होंने 2020 में 25 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था. सूर्यवंशी ने ये कारनामा 24 गेंद में किया. वैभव की जिस तरह की शुरुआत थी, वो ऋषभ का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे लेकिन उनके हाथ से मौका चला गया.

विज्ञापन

सूर्यवंशी का अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 166 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 41.50 का रहा है और उन्होंने 133.87 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक दो अर्धशतक जड़े हैं. वो आगे भी इस तरह के प्रदर्शन से भारतीय टीम को ट्रॉफी के करीब लेकर जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ