IND vs AUS: भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार कैमरून ग्रीन की कमर में चोट लग गई है। ऐसे में वो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल ग्रीन इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीसरे मैच के दौरान ग्रीन को चोट लगी थी। हालांकि अब वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए है।
भारत के खिलाफ भी हो सकते हैं बाहर
भारतीय टीम साल 2024 के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। अगर ग्रीन की चोट गंभीर रहती है तो वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को मिस कर सकते हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की वनडे सीरीज से बार होने के बाद ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दे दिया है। पांच मैच की खेली जा रही सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 2-1 से आगे है। चौथे मुकाबले में ग्रीन ने चोट की वजह से हिस्सा नहीं लिया।
ऐसा रहा हालिया प्रदर्शन
ग्रीन ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में अपने बल्ले से 42 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं दौरे के अपने पहले मैच में उन्होंने 32 रन बनाए थे।
पोंटिंग ने कही बड़ी बात
ग्रीन के चोटिल होने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि हम कैमरून ग्रीन के बारे में जानते हैं, उसे पहले भी पीठ में तनाव फ्रैक्चर हुआ है। उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। अगर स्थिति बहुत खराब नहीं हुई तो उनके पास उसे बल्लेबाज के तौर पर खेलने का विकल्प अभी भी है। देखना दिलचस्प होगा कि ग्रीन भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी करते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें:- Video: फाइनल में पाक खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, ओलंपियाड का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
34 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines