हरमनप्रीत-मंधाना नहीं, ये है दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, नेटवर्थ कर देगी हैरान

Who is Richest Female Crickete: जब भी दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात सामने आती है तो सबसे पहले भारतीय खिलाड़ियों का नाम दिमाग में आता है। लेकिन ऐसा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की एक ऑलराउंडर खिलाड़ी दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी नेटवर्थ हैरान कर देने वाली है।

Untitled design (3)

Ellyse Perry: क्रिकेट को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ ही क्रिकेट को देश का सबसे अमीर खेल भी कहा जाता है, क्योंकि इस खेल ने कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली है। इस खेल के जरिए क्रिकेटर्स करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। वहीं सबसे अमीर खिलाड़ी का जिक्र करें तो सबके मन में पुरुष क्रिकेटर्स का ही नाम आता है, जबकि महिला क्रिकेट में भी खूब पैसा है। बता दें कि महिला क्रिकेटर्स  भी करोड़ों की मालकिन हैं।

विज्ञापन

दरअसल, पिछले एक दशक में महिला क्रिकेट को एक अलग ही पहचान मिली है, जिसके कारण महिला क्रिकेटरों को भी खूब फायदा हुआ है। इनकी सैलरी में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही महिला क्रिकेटर टी20 लीग्स के जरिए मोटी कमाई कर रही हैं।

विज्ञापन

दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर

दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर की बात करें तो सबसे पहला नाम ऑस्ट्रलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी का आता है। एलिस की गिनती बेहतरीन ऑलराउंडर में की जाती है। एलिस पेरी ने जुलाई 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। पेरी ने एक महीने बाद ही फुटबॉल टीम में भी डेब्यू किया था। वो दुनिया की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होनें क्रिकेट और फुटबॉल दोनों में ही कप्तानी की है। पेरी अपनी खूबसूरती के कारण फैंस के बीच चर्चा में भी रहती हैं।

जानें नेटवर्थ

ऐलिस पेरी महिला क्रिकेटरों में सबसे अमीर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपये के अनुसार 117 करोड़ से ज्यादा होती है। वहीं भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मालकिन हैं, जो भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 33 करोड़ है। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ भारतीय रुपये के मुताबिक लगभग 25 करोड़ है।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

एलिस पेरी ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टेस्ट मैच में 61.86 की शानदार औसत के साथ 928 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 39 विकेट भी झटके हैं। वहीं 147 वनडे मैच में पेरी ने 50.74 की औसत के साथ 3958 रन बनाए हैं और 165 विकेट भी झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 157 टी-20 मैच में 31.04 की औसत के साथ 1956 रन बनाने के साथ 126 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ