15 साल की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बड़ा कीर्तिमान करने वाली बनी पहली ऑलराउंडर

Caoimhe Bray: ऑस्ट्रेलिया की 15 साल की खिलाड़ी काओइमहे ब्रे ने इतिहास रच दिया। वह वुमेंस बिग बैश लीग में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं।

WBBL

Caoimhe Bray: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों वुमेंस बिग बैश लीग खेली जा रही है। 27 अक्टूबर को सिडनी सिक्सर्स महिला और मेलबर्न रेनेगेड्स महिला के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स की ओर से हिस्सा लेते हुए 15 साल की धाकड़ ऑलराउंडर काओइमहे ब्रे ने इतिहास रच दिया। वह बिग बैश वुमेंस में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं। काओइमहे ब्रे ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खासा प्रभावित भी किया।

काओइमहे ब्रे बनी पहली खिलाड़ी

महिला बिग बैश में काओइमहे ब्रे ने शानदार प्रदर्शन भी किया। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आईं। उन्होंने इस मैच में एक विकेट भी हासिल किया और 15 रनों की पारी खेली। खास बात ये है कि उन्होंने सिडनी के लिए विजयी रन भी बनाए। काओइमहे ब्रे एलिस पेरी की फैन हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक काओइमहे ब्रे ने कहा कि एलीस पेरी से तुलना किया जाना निश्चित रूप से बहुत अच्छा है, लेकिन अंत में, मैं अभी भी अपनी खुद की शख्सियत हूं और मैं बस वही करने की कोशिश करती हूं जो मैं कर सकती हूं।

काओइमहे ब्रे ने बताया कि चार साल पहले वह टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ले रही थीं। हालांकि इस मैच में उनकी फेवरेट खिलाड़ी एलिस पेरी गोल्डेन डक पर आउट हो गईं थीं। इस दौरान मैं उनके खराब प्रदर्शन से काफी दुखी थी। अब काओइमहे ब्रे अपनी फेवरेट खिलाड़ी एलिस पेरी के साथ ही वुमेंस बिग बैश में हिस्सा ले रही हैं।

शानदार रहा प्रदर्शन

पिछले सीजन काओइमहे ब्रे ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने NSW अंडर 18 ब्रूअर शील्ड टूर्नामेंट में 955 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने ग्रेटर हंटर सेंट्रल कोस्ट को खिताब दिलाने के लिए 134 गेंदों पर 202 रनों की पारी खेली थी। वहीं सितंबर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के लिए भी धमाल मचाया, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 और 20 रन देकर 4 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ