ऑस्ट्रेलिया पर मंडरा रहा 43 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने का खतरा, दूसरे दिन होगा बड़ा खेला!

India vs Australia: भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन कमाल का प्रदर्शन किया। अब ऑस्ट्रेलिया पर 43 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड टूटने का खतरा मंडरा रहा है।

IND vs AUS (5)
विज्ञापन

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों ने अपने नाम किया। बल्लेबाजी में फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा बनाए रखा। अब ऑस्ट्रेलिया पर 43 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड टूटने का खतरा मंडरा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हो सकता है शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे कम स्कोर 83 रन बनाए हैं। ये कारनामा भारतीय टीम ने 7 फरवरी 1981 को किया था। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया अपना ही शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ सकती है। क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 67/7 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया 83 रनों से पहले सिमट जाती है तो उसके नाम भारत के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एक पारी में सबसे कम स्कोर 43 साल पहले 1981 में बनाए थे।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ एक पारी में ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर 1981 में 83 रन बनाए थे। वहीं दूसरा सबसे छोटा स्कोर टीम इंडिया के खिलाफ 91 रन है। ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे कम स्कोर 93 रन है। इसके अलावा साल 1959 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 105 रन बनाकर चौथा सबसे छोटा स्कोर खड़ा किया था।

टीम इंडिया कर सकती है बड़ा खेला

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत ने अपना शिकंजा कस लिया है। दूसरे दिन भारतीय टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है। भारतीय टीम की रणनीति दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटने की होगी। वहीं बल्लेबाजी में भारत दूसरी पारी में एक बड़ा टोटल खड़ा करना चाहेगा। पहली पारी में टीम इंडिया 150 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया 83 रनों से पीछे है। जसप्रीत बुमराह ने पहले दिन भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को 2 और हर्षित राणा को 1 सफलता मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ