AUS vs WI: 6 छक्के, 261 का स्ट्राइक रेट, ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी में 'उड़ी' वेस्टइंडीज, मिली चौथी हार

AUS vs WI: चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने बल्लेबाजी और फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Glenn Maxwell

Glenn Maxwell

विज्ञापन

Australia vs West Indies 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच सेंट किट्स में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत लिया है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब 4-0 से आगे हो गई है। वेस्टइंडीज को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग तक में छाए मैक्सवेल

इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। मैक्सवेल ने महज 18 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल था। इस दौरान मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 261.11 का रहा। इसके अलावा फील्डिंग करते हुए मैक्सवेल ने टीम के लिए न सिर्फ 6 रन बचाए बल्कि एक विकेट चटकाने में भी मदद की। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 205 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों पर सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके अलावा पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड 28-28 रन की पारी खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा जोश इंग्लिस ने 51 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ