Kumkum Mohod Wins Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारत की 17 साल की बेटी कुमकुम मोहोद ने इतिहास रच दिया. उन्होंने तीरंदाजी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. फाइनल में उनका मुकाबला साउथ कोरिया की येजिन ओह से हुआ. इस मुकाबले में दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई, जिस वजह से मैच टाई-ब्रेकर राउंड तक गया. शूटऑफ में साउथ कोरिया की येजिन से बहुत बड़ी चूक हो गई और भारत की कुमकुम ने इसका फायदा उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड मेडल
कुमकुम मोहोद ने वुमेंस रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट के सेमीफाइनल में चीन की झू जिंगयी को हराया. फाइनल में साउथ कोरिया की येजिन ओह से उनका मुकाबला हुआ. पहले सेट में कुमकुम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह 27 अंक हासिल कर पाईं, वहीं येजिन ने 29 अंक दर्ज करके 2-0 की बढ़त बना ली. दूसरे सेट में कुमकुम ने 29 अंक दर्ज करके शानदार वापसी की, लेकिन स्कोर 1-3 से येजिन के पक्ष में था. तीसरे सेट में मोहोद ने तीनों परफेक्ट शॉट लेकर 30/30 स्कोर हासिल किया. तीसरे सेट के बाद सेट 3-3 की बराबरी पर आ गया.
येजिन ने चौथा सेट जीतकर बढ़त बनाई लेकिन कुमकुम ने पांचवें सेट में जीत हासिल करके स्कोर को 5-5 की बराबरी पर ला खड़ा किया. विजेता चुनने के लिए शूटऑफ का आयोजन किया गया. साउथ कोरिया की येजिन ओह ने पहला शॉट लगाया. उनसे बड़ी चूक हो गई और वह 8 अंक ही हासिल कर पाईं. मोहोद को इसके बाद गोल्ड मेल्ड जीतने के लिए 9 या उससे अधिक अंक का शॉट लगाना था. कुमकुम ने परफेक्ट 10 स्कोर दर्ज करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. इसी के साथ उन्होंने वुमेंस रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट में येजिन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: ताइक्वांडो में भारत को झटका, हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड मेडल की उम्मीद
कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास
कुमकुम मोहोद ने जीत के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है. 17 साल की यह युवा तीरंदाज रिकर्व व्यक्तिगत प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं. अब तक भारत के तीरंदाजी इतिहास में कोई भी ऐसा नहीं कर पाया था. बता दें कि गोल्ड मेडल जीतने के साथ उन्होंने 2028 के LA ओलंपिक्स के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है.
नियमों के अनुसार, एशियन गेम्स के फाइनल में हिस्सा लेने वाली दोनों खिलाड़ियों को ओलंपिक्स में स्थान मिलता. कुमकुम ने फाइनल में जगह बनाते ही ओलंपिक्स में जगह पक्की कर ली थी और अब एशियन गेम्स का मेडल जीतकर कुमकुम ने साफ कर दिया है कि वह सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
6 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines