Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। हालांकि अभी तक इस टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। ये टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, ऐसे में एकबार फिर से सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि जो टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल है वो उपकप्तान को लेकर है कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का उपकप्तान कौन होगा? उपकप्तान को लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी सामने निकलकर आ रहा है, लेकिन बुमराह अभी पूरी तरह से फिट नहीं है। इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी बुमराह ने 3 ही मैच खेले थे। रिपोर्ट ये भी आई थी कि बुमराह एशिया कप 2025 को मिस कर सकते हैं।
क्या बुमराह होंगे उपकप्तान?
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह का अगले महीने होने वाले एशिया कप 2025 में खेलना तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो बुमराह को फिर टीम इंडिया का उपकप्तान भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बुमराह को आराम दिया जा सकता है। बुमराह के अलावा शुमन गिल और अक्षर पटेल को भी उपकप्तान का दावेदार माना जा रहा है।
आखिरी बार टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के उपकप्तान की भूमिका निभाई थी। वहीं श्रीलंका के साथ खेली गई टी20 सीरीज में जहां सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया था तो वहीं उपकप्तान शुभमन गिल थे।
इस दिन हो सकता है टीम का ऐलान
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 19 या 20 अगस्त को कर सकती है। हालांकि ये इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम कब खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट भेजती है। सूर्यकुमार यादव काफी समय से रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, हालांकि अब सूर्या ने नेट्स पर बल्लेबाजी करना भी शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें:-द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट को मिला नया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, RCB के साथ है खास कनेक्शन
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
19 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
53 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines