हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: अजिंक्य रहाणे ने चुनी चौंकाने वाली Playing 11, मैच विनर को ही कर दिया बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जाने वाले पहले मैच के लिए अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनकर सभी को हैरान कर दिया है। रहाणे ने अपनी प्लेइंग इलेवन से करुण नायर को ही बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से लीड्स में पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। हालांकि इसको लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सामने नहीं आई है, लेकिन कई क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। वहीं अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनकर सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि उन्होंने प्लेइंग इलेवन से मैच विनर खिलाड़ी को ही बाहर कर दिया है।

करुण नायर को नहीं किया शामिल

इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए करुण नायर को 8 साल के बाद टीम इंडिया में चुना गया है। पिछला घरेलू सत्र करुण के लिए काफी शानदार रहा, जिसको चलते उनको टीम इंडिया में फिर से खेलने का मौका मिला है। ऐसे में फैंस को भी उम्मीद है कि प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर करुण नायर खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन अब अजिंक्य रहाणे ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है उसमें उन्होंने करुण नायर को शामिल नहीं किया है। रहाणे ने अपनी प्लेइंग इलेवन में करुण की जगह साईं सुदर्शन को चुना है। साईं सुदर्शन ने इस बार आईपीएल 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन किया वे इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसके चलते उनको टेस्ट टीम में चुना गया है।

नीतीश रेड्डी को किया नजरअंदाज

रहाणे ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को नहीं शामिल किया है। नीतीश से ऊपर उन्होंने रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को चुना है। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को न शामिल करके उन्होंने अर्शदीप सिंह को टीम में चुना है।

विज्ञापन

रहाणे द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें:- पूर्व कप्तान बना हेड कोच, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का हैरान कर देने वाला फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola