T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. दुनिया भर में मौजूद करोड़ों फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. भारतीय टीम तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम करने की नियत से उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहला खिताब जीतने के लिए मेहनत करेगी. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. मैच से पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी. क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन
अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उस्मानपुरा गुजरात विद्यापीठ एसटी बस स्टैंड के पास जाल बिछाया और 2 लोगों की तलाशी ली. उनके पास से मैच के 2 टिकट बरामद किए गए. आरोपियों ने टिकट ऑनलाइन पहले ही खरीद लिए थे और उन्हें मूल कीमत से तीन गुना अधिक दाम पर बेच रहे थे, यानी प्रति टिकट 10,000 रुपये वसूल रहे थे. क्राइम ब्रांच की टीम ने सभी टिकटों को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कैसी होने वाली है फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद की पिच? जमकर बरसेंगे रन!
इस मामले से पहले अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कालाबाजारी कर रहे लोगों को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर ऐसी कोई गतिविधि हमारे संज्ञान में आती है, तो पुलिस मामला दर्ज करेगी. हमें उच्च अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश मिले हैं कि कालाबाजारी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए."
रविवार को होने करीब 1 लाख दर्शक भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचने वाले हैं. ऐसे में दलालों को जल्दी मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका मिल रहा है. बता दें कि भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर है. इससे पहले भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी-20 विश्व कप 2024 जीता था.
T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. दुनिया भर में मौजूद करोड़ों फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. भारतीय टीम तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम करने की नियत से उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहला खिताब जीतने के लिए मेहनत करेगी. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. मैच से पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी. क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन
अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उस्मानपुरा गुजरात विद्यापीठ एसटी बस स्टैंड के पास जाल बिछाया और 2 लोगों की तलाशी ली. उनके पास से मैच के 2 टिकट बरामद किए गए. आरोपियों ने टिकट ऑनलाइन पहले ही खरीद लिए थे और उन्हें मूल कीमत से तीन गुना अधिक दाम पर बेच रहे थे, यानी प्रति टिकट 10,000 रुपये वसूल रहे थे. क्राइम ब्रांच की टीम ने सभी टिकटों को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कैसी होने वाली है फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद की पिच? जमकर बरसेंगे रन!
इस मामले से पहले अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कालाबाजारी कर रहे लोगों को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर ऐसी कोई गतिविधि हमारे संज्ञान में आती है, तो पुलिस मामला दर्ज करेगी. हमें उच्च अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश मिले हैं कि कालाबाजारी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए.”