हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद गौतम गंभीर पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, टीम की प्लानिंग को बताया फेल

Ahmed Shehzad on Gautam Gambhir: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत को खराब बल्लेबाजी की वजह से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद पाकिस्तान का पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर पर भड़का है. पाक खिलाड़ी ने गंभीर की प्लानिंग को पूरी तरीके से फ्लॉप बताया है.

विज्ञापन

Gautam Gambhir: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम की आलोचनाएं अब चारों ओर हो रही हैं. भारतीय मुख्य बल्लेबाजों को खराब प्रदर्शन की वजह से ट्रोल भी होना पड़ रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने गौतम गंभीर को खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने गंभीर की प्लानिंग पर सवाल खड़े किए हैं.

गौतम गंभीर पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी विभाग फ्लॉप हो गया. भारतीय टीम 188 रनों का पीछा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नहीं कर सकी, जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. अब गंभीर की प्लानिंग पर बात करते हुए अहमद शहजाद ने कहा “टीम इंडिया अधूरी बॉलिंग लाइनअप के साथ वर्ल्ड कप खेल रही है. भारत की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव नहीं हैं, जो विकेटटेकर गेंदबाज हैं. गौतम गंभीर ही सभी प्लानिंग कर रहे हैं. अगर भारतीय टीम इस अप्रोच के साथ आगे खेलती है तो मुझे नहीं लगता कि सेमीफाइनल के लिए वह क्लालीफाई कर पाएंगे.”

शहजाद का मानना है कि जब वरुण चक्रवर्ती इस मैच में खूब रन दे रहे तो शिवम दुबे को गेंदबाजी नहीं देनी चाहिए थी. इसके बाद मोहम्मद आमिर ने कहा कि जहां पर अच्छी पिच होती है ना वहां पर अच्छी बैटिंग नहीं अच्छी गेंदबाजी होनी चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक

अभिषेक शर्मा को भी दी सलाह

शहजाद ने अभिषेक शर्मा की बैटिंग अप्रोच पर बात करते हुए कहा “अभिषेक शर्मा मुझे बहुंत पसंद है. अभिषेक को गेंद से पहले फैसला नहीं करना होगा कि उन्हें गेंद कहां मारनी है. आप पहले गेंद को देखिए और अपनी पोजीशन देखते हुए जहां मर्जी खेलें. आपका टीम में रोल अटैक करने का है. लेकिन कम से कम गेंद देखकर खेलें. हर दिन एक जैसा नहीं होता है. ऐसे आप आउट होते ही जाएंगे. अगर अभिषेक शर्मा इस तरह खेलते रहें तो उनपर दबाव बढ़ता रहेगा.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा! वॉशिंगटन सुंदर पर भड़के डेविड मिलर, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola